लाइव न्यूज़ :

"ममता बनर्जी ने सुकांत मजूमदार की हत्या के लिए पुलिस को भेजा था", सुवेंदु अधिकारी ने लाठीचार्ज में बंगाल भाजपा प्रमुख के घायल होने के बाद कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 15, 2024 07:32 IST

बंगाल में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने सुवेंदु अधिकारी ने लाठीचार्ज में घायल हुए बंगाल भाजपा प्रमुख को लेकर कहा कि ममता बनर्जी ने सुकांत मजुमदार को मारने के लिए पुलिस बल भेजा था।

Open in App
ठळक मुद्देबंगाल में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर किया हमला ममता बनर्जी ने सुकांत मजूमदार को मारने के लिए पुलिस बल भेजा था, वो हमले के लिए जिम्मेदार हैं सुवेंदु अधिकारी ने बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार के पुलिस लाठीचार्ज में घायल होने पर कहा

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में नेता विपक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी ने बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और पार्टी कार्यकर्ताओं के पुलिस लाठीचार्ज में घायल होने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जमकर आलोचना की है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "जिस तरह से पश्चिम बंगाल पुलिस ने सुकांत मजूमदार के साथ दुर्व्यवहार किया, वह जानबूझकर किया गया। इस हरकत के लिए सीधे तौर पर ममता बनर्जी जिम्मेदार हैं। वहां सैकड़ों पुलिसकर्मी तैनात थे। सुकांत की हिरासत अवैध थी। ममता बनर्जी ने उन्हें मारने के लिए पुलिस बल भेजा था।"

अस्पताल में भर्ती बंगाल भाजपा प्रमुख के स्वास्थ्य के बारे में बात करते हुए सुवेंदु ने कहा, "वो गंभीर रूप से घायल हैं, फिलहाल उन्हें आईसीयू में रखा गया है। वो लगातार बेचैनी महसूस कर रहे हैं और उन्हें उल्टियां हो रही हैं। वह अभी भी खाना नहीं खा पा रहे हैं।"

मालूम हो कि पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के दौरान पुलिस द्वारा की गई लाठीचार्ज में सुकांत मजूमदार बुरी तरह से घायल हो गये। जिसके बाद मजूमदार को बीते बुधवार को बशीरहाट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना उस समय हुई, जब बंगाल भाजपा ने उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में फैली कथित अराजकता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही थी। संदेशखाली में महिलाएं तृणमूल नेता शाजहां शेख और उनके सहयोगियों द्वारा किए गए कथित अत्याचारों को लेकर पिछले कुछ दिनों से आंदोलन कर रही हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस लाठीचार्ज के अगले दिन पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने अस्पताल का दौरा किया और वहां पर भर्ती भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार से मुलाकात करके उनका हालचाल जाना था।

पश्चिम बंगाल सरकार ने संदेशखाली समेत सात ग्राम पंचायतों के 500 मीटर के क्षेत्र में आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 फिर से लागू कर दी है। संदेशखाली ब्लॉक में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर भाजपा के आंदोलन के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 19 फरवरी तक क्षेत्र में सेक्टर 144 लागू कर दिया गया है।

बंगाल के संदेशखाली की घटनाओं पर उठे राजनीतिक तूफान के कारण मंगलवार को राज्य के दूसरे हिस्से में हिंसा भड़क उठी। एसपी कार्यालय के आसपास लागू निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के प्रयासों के बाद मंगलवार को पुलिस कर्मियों और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प हो गई। पश्चिम बंगाल के बशीरहाट में संदेशखाली ब्लॉक में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता पहले से आंदोलन कर रहे हैं।

विरोध प्रदर्शन करने से रोके जाने के बाद पार्टी के राज्य प्रमुख सुकांत मजूमदार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता बशीरहाट में पुलिस से भिड़ गए। पुलिस कर्मियों को पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमला करते हुए देखा गया क्योंकि कार्यकर्ता बैरिकेड तोड़कर गांव में घुस गए थे। पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज करने से गांव में अफरा-तफरी मच गई थी।

टॅग्स :शुभेंदु अधिकारीममता बनर्जीBJPWest Bengal BJPTrinamoolTrinamool Congress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?