लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी ने बताई कोलकाता पुल हादसे की वजह, कहा- किसी को नहीं बख्शा जाएगा

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 6, 2018 20:45 IST

श्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पुलिस हादसे में मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। जबकि 21 लोगों के घायल होने की खबर है।

Open in App

कोलकाता, छह सितंबर:  पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मंगलवार को माजेरहाट पुल का एक हिस्सा ढहने के बाद उसके मलबे में से गुरूवार को एक और शव निकाला गया जिसके बाद इस हादसे में मृतकों की संख्या तीन हो गई है। जबकि 21 से ज्यादा लोग घायल हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को एक प्रेस वार्ता करने के बाद दौरान हादसे होने की वजह बताई। 

इस वजह से हुआ हादसा

सीएम ममता ने कहा, 'लोक निर्माण  विभाग के चीफ इंजिनियर ने प्राथमिक जांच रिपोर्ट सौंपी है , जिसमें ये बात सामने आई है कि मेट्रो निर्माण कार्य की वजह से पुल को नुकसान पहुंचा था।'  हालांकि उन्होंने साफ कर दिया है कि इसके लिए जो भी जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

मुआवजे का ऐलान

ममत बनर्जी ने मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। सीएम ने ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पुराने पुलों की लिस्ट बनाकर ऐहतियाती कदम उठाने का निर्देश दिया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मृतक की पहचान मुर्शिदाबाद जिला निवासी श्रमिक गौतम मंडल (45) के तौर पर की गयी है जो मंगलवार को पुल ढहने के बाद से एक और मजदूर प्रणब डे के साथ लापता था। उन्होंने कहा कि मंडल माजेरहाट पुल के पास चल रही मेट्रो रेल विस्तार परियोजना में रसोइये के रूप में काम करता था।सर्च अभियान किया गया बंद

एनडीआरएफ के एक अधिकारी ने कहा कि हम अपना अभियान बंद कर रहे हैं क्योंकि अब लगता है कि अंदर कोई नहीं है। राज्य सरकार ने घटना के कारणों की जांच करने के लिए मुख्य सचिव मलय डे के नेतृत्व में समिति का गठन किया है। डायमंड हार्बर रोड को बंद कर दिया गया है और सुबह से हजारों लोग भारी यातायात जाम में फंसे हैं।

2013 के बाद से शहर में पुल ढहने की तीसरी घटनाकोलकाता पुलिस के यातायात विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने शहर में आने वाले और यहां से जाने वाले वाहनों को अन्य रास्तों पर मोड़ दिया है।’’  पुलिस ने हादसे के सिलसिले में अज्ञात लोगों के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है। यह 2013 के बाद से शहर में पुल ढहने की तीसरी घटना है।

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट) 

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगालब्रिज हादसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो