लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के मंच से पीएम मोदी पर जमकर बरसीं ममता बनर्जी, कहा- 56 इंच की छाती तो रावण की भी थी

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 13, 2019 20:51 IST

नरेन्द्र मोदी सरकार और बीजेपी के खिलाफ अरविंद केजरीवाल द्वारा संचालित इस रैली को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अलावा तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू, नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला, राकांपा के शरद पवार और माकपा के सीताराम येचुरी ने भी संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल ने कहा- दिल्ली और कोलकाता पर कब्जा करने का सपना कौन देखता है? पाकिस्तान का प्रधानमंत्री।ममता बनर्जी ने CBI विवाद पर कहा, CBI के 40 अधिकारियों’’ को भेजना पश्चिम बंगाल की निर्वाचित सरकार पर हमला है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार 13 फरवरी को दिल्ली विपक्ष पार्टी की धरना प्रदर्शन में शामिल हुईं। अरविंद केजरीवाल जिस रैली का संचालन कर रहे थे, उसी मंच से ममता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह पर जमकर निशाना साधा। ममता ने कोलकाता में सीबीआई भेजने पर तंज कसते हुए कहा कि भेजो आप सीबीआई को हमारे पास, मैं अपने हाथ से खाना बनाकर खिलाऊंगी। ममता बनर्जी ने 56 इंच की छाती पर वार करते हुए कहा, 56 इंच की छाती तो रावण की भी थी।   

ममता ने पीएम मोदी और शाह पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि जिसने लोगों का खून पीया, वे लोग देश पर राज कर रहे हैं। हमें गुजरात का दिन याद है। ममता ने कहा,  भेजो सीबीआई वालों को, अपने हाथ से खाना बनाकर खिलाऊंग। ममता ने कहा कि आइए यूनाइटेड भारत बनाएं। डेमोक्रेसी अब मोदीक्रेसी बन गया है।  

संविधान की धज्जियां उड़ाने, लोकतंत्र खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं मोदी : केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वह संविधान की धज्जियां उड़ाने और लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि मोदी को भारत और फ्रांस के बीच राफेल सौदे से जुड़े समझौते पर सच बोलना चाहिए क्योंकि प्रधानमंत्री के तौर पर वह देश के प्रति जवाबदेह हैं।

उन्होंने राफेल मुद्दे पर टिप्पणी ऐसे समय की जब बृहस्पतिवार को इस समझौते पर कैग की रिपोर्ट संसद में पेश की गई।

केजरीवाल ने दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित विपक्षी दलों की रैली में कहा, ‘‘मोदी संविधान की धज्जियां उड़ाने का प्रयास कर रहे हैं। वह लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं।’’ 

चिटफंड मामलों में जांच के संबंध में कोलकाता पुलिस आयुक्त के आवास पर सीबीआई के कई अधिकारियों के जाने पर पैदा विवाद के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली से ‘‘सीबीआई के 40 अधिकारियों’’ को भेजना पश्चिम बंगाल की निर्वाचित सरकार पर हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने बीते चार साल में भ्रष्टाचार रोधी शाखा पर ‘‘कब्जा’’ कर लिया है।

केजरीवाल ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, ‘‘दिल्ली और कोलकाता पर कब्जा करने का सपना कौन देखता है? पाकिस्तान का प्रधानमंत्री।’’ 

इस रैली को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अलावा तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू, नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला, राकांपा के शरद पवार और माकपा के सीताराम येचुरी ने भी संबोधित किया।(पीटीआई इनपुट के साथ) 

टॅग्स :ममता बनर्जीअरविन्द केजरीवालसीताराम येचुरीएन चन्द्रबाबू नायडूकांग्रेसराफेल सौदासीबीआईनरेंद्र मोदीअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत