लाइव न्यूज़ :

JEE परीक्षा में गुजराती को वैकल्पिक भाषा बनाये जाने पर भड़कीं ममता बनर्जी, पूछा- दूसरों के साथ अन्याय क्यों?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 6, 2019 19:35 IST

ममता बनर्जी ने ट्वीट कर पूछा-'मैं भी गुजराती भाषा से प्यार करती हूं लेकिन अन्य भाषाओं को महत्वहीन क्यों समझा जा रहा हैं?'

Open in App
ठळक मुद्देगुजराती को वैकल्पिक भाषा के तौर पर शामिल करने को लेकर भड़कीं ममता बनर्जीममता बनर्जी ने कहा- गुजराती को अगर इसमें शामिल गया है तो दूसरे भाषाओं के साथ अन्याय क्यों

पश्चिम बंगाल कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को जईई परीक्षा में गुजराती को वैकल्पिक भाषा तौर पर शामिल किए जाने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

तृणमूल कांग्रेस ( टीएमसी) नेता ममता बनर्जी ने अपने ट्वीट कर पूछा- 'हम सभी का देश भारत हैं जो इतनी सारे धर्मों, सस्कृति,भाषा,संप्रदाय और समाज का घर है। हालांकि केंद्र की सरकार का इरादा सभी धर्मों और क्षेत्रीय भाषाओं का अनादर करना है।'

ममता ने लिखा, 'संयुक्त प्रवेश परिक्षा (Joint Entrance Exam) शुरू से ही हिंदी और अंग्रेजी में संचालित किया गया है। हैरानी है कि अब इसमें गुजराती भाषा को भी शामिल दिया गया है। ऐसा कदम प्रशंसा के लायक नहीं है।'

ममता ने आगे लिखा, 'मैं भी गुजराती भाषा से प्यार करती हूं लेकिन अन्य भाषाओं को महत्वहीन क्यों समझा जा रहा हैं? दूसरे भाषाओं से क्यों नाइंसाफी की जा रही है? अगर गुजराती भाषा को जेईई परिक्षा में शामिल किया है तो बंगाली सहित सभी राज्य की भाषाओं को शामिल किया जाना चाहिए।'

ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार को चुनौती देते हुए कहा, 'जब तक इस मुद्दे को सरकार सही तरीके से हल नही करेगी तब तक विरोध प्रर्दशन किया जाएगा। इस अन्याय से दूसरे भाषाओं के लोगों की भावनाएं आहत होगी।'

जेईई की परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से इस साल हिंदी, अंग्रेजी और गुजराती भाषा में आयोजित की जानी है।

टॅग्स :ममता बनर्जीजेईई एडवांसपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह