ठळक मुद्दे'रवींद्र जयंती के लिए परमिशन तक नहीं दी गई', ममता बनर्जी ने घर पर दी श्रद्धांजलि, BJP पर साधा निशाना
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रवींद्र जयंती के मौके पर रवींद्रनाथ टैगोर की तस्वीर पर माला चढ़ाई और उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "रवींद्र जयंती मनाने के लिए 3 जगहों पर परमिशन मांगी गई थी। मना कर दिया गया। इसलिए, मैंने इसे अपने घर पर ही जारी रखने का फैसला किया। उन्होंने सभी डेकोरेटर्स से कोई मदद न करने को कहा...मैं सभी एक जैसी सोच वाली पार्टियों से BJP को रोकने की अपील करती हूं।"