लाइव न्यूज़ :

'लोग गलतियां करते हैं, लेकिन उन्हें सुधारा जा सकता है' मां काली पर दिए महुआ मोइत्रा के विवादित बयान पर बोलीं सीएम ममता

By रुस्तम राणा | Updated: July 7, 2022 18:30 IST

गुरुवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने एक कार्यक्रम में कहा कि हम काम करते समय गलती करते हैं लेकिन उन्हें सुधारा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देइस मुद्दे पर सीएम ममता बनर्जी ने लोगों से सकारात्मक सोचने के लिए कहाइससे पहले पार्टी ने महुआ मोइत्रा के बयान से पार्टी ने किया था किनारा

कोलकाता: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के द्वारा दिए गए मां काली पर विवादित बयान को लेकर ममता बनर्जी कहा कि लोग गलतियां करते हैं, लेकिन उन्हें सुधारा जा सकता है। गुरुवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने एक कार्यक्रम में कहा कि हम काम करते समय गलती करते हैं लेकिन उन्हें सुधारा जा सकता है। कुछ लोग सभी अच्छे काम नहीं देखते हैं और अचानक चिल्लाना शुरू कर देते हैं। नकारात्मकता हमारे मस्तिष्क की कोशिकाओं को प्रभावित करती है, इसलिए सकारात्मक सोचें।"

हालांकि इससे पहले ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पार्टी सांसद के बयान से किनारा कर लिया है। टीएमसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा है कि देवी काली पर व्यक्त किए गए महुआ मोइत्रा के विचार उनके निजी विचार हैं जो पार्टी द्वारा किसी भी रूप में समर्थित नहीं हैं। अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस इस तरह की टिप्पणियों की कड़ी निंदा करती है।

दरअसल, मां काली के एक विवादित पोस्टर को लेकर एक टीवी कार्यक्रम में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने मां काली पर विवादित बयान दिया था।उन्होंने कहा था कि वह मां काली को मांस खाने और शराब पीने वाली देवी की तरह देखती हैं। देवी काली के सिगरेट पीने वाले पोस्‍टर पर मोइत्रा का कहना है कि यह किसी के नजरिए पर तय करता है कि वो अपने भगवान को कैसे देखता है। 

बता दें कि इंडिया टुडे कॉन्क्लेव ईस्ट 2022 के दूसरे दिन मंगलवार को महुआ मोइत्रा ने डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'काली' के पोस्टर पर कहा था- 'काली के कई रूप हैं। मेरे लिए काली का मतलब मांस और शराब स्वीकार करने वाली देवी है। लोगों की अलग-अलग राय होती है, मुझे इसे लेकर कोई परेशानी नहीं है।'

टॅग्स :ममता बनर्जीमहुआ मोइत्राटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?