लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव में धांधली का आरोप लगा बीजेपी पर बरसीं ममता बनर्जी, कहा- पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से कराए EC 

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 21, 2019 13:35 IST

ममता बनर्जी ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के स्थान पर बैलेट पेपर लाने की मांग की है और कहा है कि लोकतंत्र को बचाने एवं चुनाव के दौरान कालेधन के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए देश में चुनाव सुधार जरूरी हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे ममता बनर्जी ने बीजपी पर हमला बोलते हुए कहा है कि लोकसभा चुनावों को बीजेपी ने धोखा देकर जीत लिया। उन्होंने कहा कि यह मत भूलिए कि पहले इंग्लैंड, फ्रांस, जर्मनी और अमेरिका में भी ईवीएम का इस्तेमाल किया गया।

तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार (21 जुलाई) को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही साथ उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की है कि आगामी पंचायत और नगरपालिका चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएं। 

मिली जानकारी के अनुसार, ममता बनर्जी ने बीजपी पर हमला बोलते हुए कहा है कि लोकसभा चुनावों को बीजेपी ने धोखा देकर जीत लिया। उन्होंने इसके लिए ईवीएम, सीआरपीएफ, केंद्रीय पुलिस और चुनाव आयोग का उपयोग किया। उन्हें पश्चिम बंगाल में सिर्फ 18 सीटें मिलीं, जिसके बाद से वे हमारे पार्टी कार्यालयों पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं और हमारे लोगों की पिटाई कर रहे हैं।

ममता बनर्जी ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के स्थान पर बैलेट पेपर लाने की मांग की है और कहा है कि लोकतंत्र को बचाने एवं चुनाव के दौरान कालेधन के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए देश में चुनाव सुधार जरूरी हैं। इसके अलावा उन्होंने चुनाव की सरकारी फंडिंग की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि यह मत भूलिए कि पहले इंग्लैंड, फ्रांस, जर्मनी और अमेरिका में भी ईवीएम का इस्तेमाल किया गया। लेकिन अब उन्होंने उसका इस्तेमाल करना बंद कर दिया है... तो ऐसे में हम क्यों मतपत्र वापस नहीं ला सकते? 

बनर्जी ने शनिवार को कहा था कि 1995 से मैं चुनाव सुधार की मांग करती आ रही हूं। यदि हम चुनाव में कालेधन का इस्तेमाल रोकना चाहते हैं, लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं और राजनीतिक दलों में पारदर्शिता कायम करना चाहते हैं तो चुनाव सुधार करने ही होंगे। 

उन्होंने कहा कि चुनाव की सरकारी फंडिंग जरूरी है क्योंकि राजनीतिक दल चुनाव के दौरान कालेधन का इस्तेमाल करते हैं। तृणमूल प्रमुख ने पहले दावा किया था कि हाल के लोकसभा चुनाव में करोड़ों रूपये खर्च किये गये। कुछ लोग कह रहे हैं कि यह हजारों करोड़ों रूपये की राशि है। मैं जानना चाहती हूं कि यह पैसा आया कहां से? हर दल इतनी अधिक धनराशि खर्च तो कर नहीं सकता। यह भ्रष्टाचार है। विभिन्न फर्जी खातों में पैसे भेजे गये। आरटीजीएस के माध्यम से पैसे का अंतरण हुआ। (समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :ममता बनर्जीटीएमसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील