लाइव न्यूज़ :

सोशल डिस्टेंसिंग पर जागरूक करने के लिए खुद सड़क पर उतरीं ममता बनर्जी, ऐसे सिखाया लोगों को कोरोना से बचने का उपाय, देखें वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 27, 2020 09:14 IST

26 मार्च को पश्चिम बंगाल में 66 वर्षीय एक व्यक्ति में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि होने के साथ ही राज्य में इस महामारी के रोगियों की संख्या दस हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 700 के पास पहुंच गई है।कोरोना से लड़ाई के लिए सोशल डिस्टेंसिंग बहुत जरूरी है।

कोलकाता:कोरोना वायरस के प्रकोप से बचाने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में जागरूक कर रही हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार (26 मार्च) को कोलकाता की सड़कों पर निकलीं और लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में बताया। जिसका वीडियो तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने भी शेयर किया। 

वीडियो में ममता बनर्जी सफेद साड़ी में दिख रही है। ममता बनर्जी ने अपने चेहरे पर रुमाल बांध कर रखा हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि ममता बनर्जी एक फल मार्केट में हैं और लोगों सोशल डिस्टेंसिंग बनाने की अपील करती हैं। इसके बाद एक ईंट उठाकर मार्किंग करने लगती हैं। इसके बाद ममता ने लोगों को जागरुक रहने और घर से ना निकलने की सलाह दी है।

पश्चिम बंगाल 10 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

26 मार्च को पश्चिम बंगाल में 66 वर्षीय एक व्यक्ति में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि होने के साथ ही राज्य में इस महामारी के रोगियों की संख्या दस हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोलकाता में नयाबाद निवासी जिस व्यक्ति को संक्रमण की पुष्टि हुई है उनका विदेश यात्रा या राज्य से बाहर जाने का हाल का कोई इतिहास नहीं है। उन्होंने हाल में मिदनापुर में विवाह समारोह में शिरकत की थी और आशंका है कि वहीं पर वह किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए। 

 सूत्रों के मुताबिक उनका एक निजी अस्पताल के पृथक वार्ड में इलाज चल रहा है और उनके पूरे परिवार को पुलिस सुरक्षा में घर में पृथक रखा गया है। राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण के अब तक आए दस मामलों में से एक की मौत हो चुकी है। 

कोलकाता में बंद का उल्लंघन करने के मामले में 450 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

26 मार्च को कोरोना वायरस के मद्देनजर देश में लागू बंद का उल्लंघन करने के मामले में पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 450 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये गिरफ्तारी कोलकाता पुलिस ने नाकेबंदी जांच और शहर में गश्त के दौरान की है।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार शाम पांच बजे तक कुल 453 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। राज्य में अब तक कोरोना वायरस से 10 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिनमें से एक की मौत शहर के अस्पताल में सोमवार को हो गई। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाममता बनर्जीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी