लाइव न्यूज़ :

CBI Vs Mamata: ममता सरकार के खिलाफ SC में कल होगी सुनवाई, सूबत देने पर कमिश्नर पर होगी कार्रवाई

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 4, 2019 10:39 IST

सीएम ममता बनर्जी कुछ वरिष्ठ मंत्रियों और पार्टी के सदस्यों के साथ बिना कुछ खाए रातभर अस्थायी मंच पर बैठी रहीं। यह धरना कोलकाता के मेट्रो चैनल के पास चल रहा है।

Open in App

चिटफंड घोटालों के सिलसिले में कोलकाता के पुलिस आयुक्त राजीव कुमार से पूछताछ की सीबीआई की कोशिश के खिलाफ रविवार रात धरने पर बैठीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के बीच जबर्दस्त टकराव की स्थिति पैदा हो गई।

सीएम ममता बनर्जी कुछ वरिष्ठ मंत्रियों और पार्टी के सदस्यों के साथ बिना कुछ खाए रातभर अस्थायी मंच पर बैठी रहीं। यह धरना कोलकाता के मेट्रो चैनल के पास चल रहा है। इसके अलावा विपक्ष इस धरना प्रदर्शन का समर्थन किया है और विपक्ष के कुछ नेता भी कोलकाता पहुंच सकते हैं। 

वहीं, केंद्र और ममता बनर्जी नीत पश्चिम बंगाल सरकार के बीच टकराव की स्थिति पैदा होने के बाद सीबीआई सूत्रों ने रविवार को कहा कि जांच एजेंसी सोमवार को इस मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय का रूख करेगी। सीबीआई सुबह 10:30 बजे सुप्रीम कोर्ट में याचिका देगी। यहां जानें कोलकाता में इस 'हाईवोल्टेज ड्रामा' से जुड़े सारे अपडेट्स ...

- सीबीआई द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट कल सुनवाई करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सीबीआई के पास कमिश्नर के खिलाफ सबूत नहीं है।- सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों को सबूत लाने को कहा।- सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सबूत पर ऐसी कार्यवाई होगी की पुलिस कमिश्नर पछताएंगे ।

- सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में ममता सरकार के खिलाफ अर्जी दाखिल कर दी है। अर्जी में ममता सरकार पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है।

-  सभी विपक्षी दलों द्वारा एक ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं और इसे चुनाव आयोग को सौंपा जाएगा।

 

टॅग्स :ममता बनर्जीसीबीआईमोदी सरकारटीएमसीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह