लाइव न्यूज़ :

शारदा चिट फंड घोटाला: कोलकाता के कमिश्नर पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CBI से कहा- कल सबूत लाओ, ऐसी कार्रवाई करेंगे कि वो पछताएंगे

By धीरज पाल | Updated: February 4, 2019 11:30 IST

वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई से कहा कि सबूत लाओ, ऐसी कार्रवाई करेंगे कि कमिश्नर पछताएंगे। बता दें कि याचिका में सीबीआई ने कोर्ट से निवेदन किया था कि वह राजीव कुमार को जांच में सहयोग करने का निर्देश दें।

Open in App

शारदा चिटफंड घोटला को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के खिलाफ सख्ती बरती है। सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट कल सुनवाई करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सीबीआई के पास कमिश्नर के खिलाफ सबूत नहीं है।

वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई से कहा कि सबूत लाओ, ऐसी कार्रवाई करेंगे कि कमिश्नर पछताएंगे। बता दें कि याचिका में सीबीआई ने कोर्ट से निवेदन किया था कि वह राजीव कुमार को जांच में सहयोग करने का निर्देश दें। साथ ही सीबीआई ने राजीव कुमार पर अब तक हुई इन्वेस्टिगेशन में साथ न देने का आरोप भी लगाया है।

सीबीआई ने कमिश्नर राजीव कुमार पर सबूत नष्ट करने का भी आरोप लगाया है। इसपर चीफ जस्टिस ने कहा कि अगर कोलकाता पुलिस कमिश्नर ने सबूत नष्ट करने की कोशिश की है, तो उससे जुड़े साक्ष्य हमारे सामने लाए जाएं, इसपर ऐसी कार्रवाई होगी कि उन्हें पछताना पड़ेगा।

वहीं, चिटफंड घोटालों के सिलसिले में कोलकाता के पुलिस आयुक्त राजीव कुमार से पूछताछ की सीबीआई की कोशिश के खिलाफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी धरने पर बैंठी हैं। यह धरना कोलकाता के मेट्रो चैनल के पास चल रहा है। इसके अलावा विपक्ष इस धरना प्रदर्शन का समर्थन किया है और विपक्ष के कुछ नेता भी कोलकाता पहुंच सकते हैं। 

 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टममता बनर्जीसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह