लाइव न्यूज़ :

मुश्किल घड़ी में दीदी को अपनों का सहारा, ममता से 6 साल बाद मिले कुणाल घोष, अटकलें हुई तेज

By भाषा | Updated: June 2, 2019 13:26 IST

कुणाल घोष को नवंबर, 2013 में बिधाननगर के तत्कालीन पुलिस आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल ने सारदा चिट फंड घोटाले के सिलसिले में उस समय गिरफ्तार किया था, जब वह तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य थे। उन्हें 2016 में जमानत मिली थी। 

Open in App
ठळक मुद्देघोष ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, "छह साल बाद मुख्यमंत्री से मिलना अच्छा रहा। यह एक खुली बैठक थी।तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद ने पार्टी नेता और बनर्जी के भतीजे अभिषेक से भी मुलाकात की।

लगभग छह साल के अंतराल के बाद तृणमूल कांग्रेस के निलंबित नेता कुणाल घोष ने शनिवार को पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी से उनके कालीघाट स्थित आवास पर मुलाकात की।

घोष ने कहा कि यह एक "बहुत अच्छी बैठक" थी और उन्होंने बनर्जी के साथ कई विषयों पर चर्चा की। तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद ने पार्टी नेता और बनर्जी के भतीजे अभिषेक से भी मुलाकात की।

घोष ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, "छह साल बाद मुख्यमंत्री से मिलना अच्छा रहा। यह एक खुली बैठक थी। हमने कई विषयों पर बातचीत की।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या बैठक पार्टी में उनके फिर से कामकाज शुरू करने की दिशा में एक कदम है तो उन्होंने कहा, "मैं उस सब में नहीं जाना चाहता... हालांकि कुछ मुद्दों पर पार्टी के साथ मेरे कुछ मतभेद थे, मैंने अपनी राजनीतिक संबद्धता को नहीं बदला है।"

घोष को नवंबर, 2013 में बिधाननगर के तत्कालीन पुलिस आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल ने सारदा चिट फंड घोटाले के सिलसिले में उस समय गिरफ्तार किया था, जब वह तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य थे। उन्हें 2016 में जमानत मिली थी। 

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019अमित शाहशारदा चिट फंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?