लाइव न्यूज़ :

मल्लिकार्जुन खड़गेः नए कांग्रेस अध्यक्ष को नई टीम बनाना नहीं होगा आसान, अधिकतर मौजूदा नेताओं को ही मिल सकती है जिम्मेदारी, जानें पूरा मामला

By शरद गुप्ता | Updated: October 27, 2022 18:45 IST

कांग्रेस पार्टी संविधान के अनुसार, सीडब्ल्यूसी के 11 सदस्य मनोनीत होंगे और 12 निर्वाचित होंगे। इसके अलावा, संसद में पार्टी के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष भी कार्यसमिति के सदस्य होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए बड़ा मौका है.मुकुल वासनिक की भूमिका बदली जा सकती है.अधीर रंजन चौधरी को एक पद छोड़ना पड़ सकता है.

नई दिल्लीः कांग्रेस पदाधिकारियों में 50 प्रतिशत युवाओं को मौका देने का वादा निभा पाना नवनिर्वाचित पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए एक मुश्किल चुनौती साबित हो सकता है.

खास तौर पर केंद्रीय पदाधिकारियों में. सोनिया गांधी के पार्टी अध्यक्ष रहते हैं जो 10 महासचिव थे उनमें प्रियंका गांधी के अलावा अजय माकन, रणदीप सिंह सुरजेवाला, जयराम रमेश, भंवर जितेंद्र सिंह, और केसी वेणुगोपाल जैसे राहुल गांधी के करीबी लोग शामिल थे.

इनके अलावा तारिक अनवर अकेले मुस्लिम थे और ओमन चंडी केरल का प्रतिनिधित्व करते हैं जहां अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए बड़ा मौका है. इनके बाद केवल झारखंड के प्रभारी अविनाश पांडे और मुकुल वासनिक बचते हैं जिनमें वासनिक एकमात्र दलित हैं. लेकिन दलित पार्टी का अध्यक्ष बनने के बाद वासनिक की भूमिका बदली जा सकती है.

मलिकार्जुन खड़गे अपनी टीम में एक या दो उपाध्यक्ष या कार्यकारी अध्यक्ष बना सकते हैं. राहुल गांधी, जितेंद्र प्रसाद और अर्जुन सिंह अलग-अलग समय पार्टी में उपाध्यक्ष के तौर पर काम कर चुके हैं.क्या कोई बनेगा कार्यकारी अध्यक्ष? इसी तरह हर राज्य में पार्टी ने कई कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए हैं.

इससे खड़गे को काम निपटाने में तो आसानी होगी लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं में संदेश जाएगा कि उन्हें पार्टी चलाने के लिए खुला हाथ नहीं दिया गया है और कई पावर सेंटर बन जाएंगे. गांधी परिवार के सदस्यों के अलावा ये नए पावर सेंटर पार्टी अध्यक्ष की ताकत के लिए चुनौती बनते नजर आ सकते हैं.  

अधिकतर राज्यों में कांग्रेस के दो खेमे

दरअसल अधिकतर राज्यों में कांग्रेस के दो खेमे हैं. राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट, कर्नाटक में सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार, छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव, महाराष्ट्र में अशोक चौहान और बालासाहेब थोराट. इनके अलावा कमलनाथ मध्यप्रदेश नहीं छोड़ना चाहते तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा की राजनीति ही करना चाहते हैं. ऐसे में खड़गे को अपनी टीम के सदस्य ढूंढने में काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है.

संसदीय दल का‌ खाका बदलेगा?

सोनिया गांधी कांग्रेस संसदीय दल के अध्यक्ष तो है लेकिन खड़गे थे पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद राज्यसभा में पार्टी के नेता का पद खाली हो गया है. लोकसभा में संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी को एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत के अनुसार पश्चिम बंगाल पार्टी के अध्यक्ष या संसदीय दल के नेता मैं से एक पद छोड़ना पड़ेगा. इसलिए संसदीय दल में है बदलाव अवश्यंभावी है.

टॅग्स :मल्लिकार्जुन खड़गेकांग्रेससोनिया गाँधीराहुल गांधीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील