लाइव न्यूज़ :

शुक्ला के CBI चीफ बनते ही खड़गे ने कहा- 'उम्मीद है अनुभव की कमी संस्था के पुनर्निर्माण में आड़े नहीं आएगी'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 4, 2019 17:39 IST

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1983 बैच के अधिकारी ऋषि कुमार शुक्ला ऐसे समय में सीबीआई का कार्यभार संभाल रहे हैं जब एजेंसी तथा कोलकाता पुलिस के बीच विवाद राजनीतिक रूप ले चुका है

Open in App
ठळक मुद्देऋषि कुमार शुक्ला मध्य प्रदेश कैडर के 1983 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। 1983 बैच के आईपीएस अधिकारी ऋषि कुमार शुक्ला का कार्यकाल 2021 तक का होगा।

सीबीआई के नवनियुक्त निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला ने सोमवार को जांच एजेंसी प्रमुख का पदभार संभाला। पदभार संभालते ही मल्लिकार्जुन खड़गे ने निशाना साधते हुए कहा- उम्मीद करता हूं कि सीबीआई में नए निदेशक के 'अनुभव की कमी' , इस संस्था(सीबीआई) के पुनर्निर्माण में आड़े नहीं आएगी। जिसे ''यह सरकार तबाह कर चुकी है।''

विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सीबीआई निदेशक की नियुक्ति को लेकर प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली समिति की बैठक के ब्यौरे को सार्वजनिक करने की भी मांग की है। ऋषि कुमार शुक्ला को सीबीआई निदेशक नियुक्त किए जाने की पृष्ठभूमि में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को जांच एजेंसी के प्रमुख के चयन में पहले से तय मापदंडों को पालन नहीं किए जाने का आरोप लगाया था। खड़गे ने दावा किया कि ऐसा करना ‘दिल्ली विशेष पुलिस संस्थापना’ (डीएसपीई) कानून तथा उच्चतम न्यायालय के आदेश का उल्लंघन है। 

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1983 बैच के अधिकारी शुक्ला ऐसे समय में सीबीआई का कार्यभार संभाल रहे हैं जब एजेंसी तथा कोलकाता पुलिस के बीच विवाद राजनीतिक रूप ले चुका है और केन्द्र तथा पश्चिम बंगाल सरकारों के बीच टकराव की स्थिति है।

अधिकारियों ने कहा कि आमतौर पर, नये निदेशक को पदभार संभालने के लिए एक सप्ताह का समय मिलता है लेकिन शनिवार को नियुक्त हुए शुक्ला ने दो दिन में ही एजेंसी की बागडोर संभाल ली। 

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश कैडर के 58 वर्षीय शुक्ला द्वारा पूर्ण निदेशक के रूप में कार्यभार संभालने से एजेंसी के कामकाज में स्थिरता आने की संभावना है। एजेंसी पहले ही पोंजी घोटाला मामलों में कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार द्वारा साक्ष्यों को कथित रूप से नुकसान पहुंचाने के संबंध में उच्चतम न्यायालय जा चुकी है।(पीटीआई इनपुट के साथ)

टॅग्स :ऋषि कुमार शुक्लामल्लिकार्जुन खड़गेसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया