लाइव न्यूज़ :

Khelo India Games: खेलो इंडिया खेलो में दूसरी बार मलखंब एवं योगासन, पंचकुला के बाद उज्जैन में

By बृजेश परमार | Updated: January 27, 2023 20:33 IST

28 राज्यों की टीमें इसमें भाग लेंगी। 01 से 03 फरवरी तक योगासन की प्रतियोगिता होगी। 06 से 10 फरवरी तक मलखंब स्पर्धा होंगी। देश भर के 368 खिलाड़ी एवं 51 के करीब कोच इसमें आएंगे। 

Open in App

उज्जैन: खेलो इंडिया खेलों के तहत 1 फरवरी से उज्जैन के माधव सेवा न्यास महाकाल के प्रांगण में दो खेलों मलखंब एवं योगासन की राष्ट्रीय प्रतिस्पधार्एं होंगी। इसकी तैयारी की जा रही है। 28 राज्यों की टीमें इसमें भाग लेंगी। 01 से 03 फरवरी तक योगासन की प्रतियोगिता होगी। 06 से 10 फरवरी तक मलखंब स्पर्धा होंगी। देश भर के 368 खिलाड़ी एवं 51 के करीब कोच इसमें आएंगे। 

मध्यप्रदेश की मलखंब टीम के 12 खिलाड़ियों में उज्जैन के 8 खिलाड़ी रहेंगे। इनमें 5 लड़कियां एवं 3 लड़के हैं। जिला खेल अधिकारी ओपी हरोड के अनुसार माधव सेवा न्यास के प्रांगण में 28 राज्यों से मलखंब में 240 व योगासन में 128 राष्ट्रीय स्तर के खिलाडी प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेंगे। खेलो इंडिया खेलों में राष्ट्रीय स्तर की योगासन और मलखंब प्रतियोगिता दुसरी बार होगी। 

इससे पहले पंचकुला हरियाणा में मलखंब में मध्यप्रदेश ने चैंपियनशिप जीती थी। मध्य प्रदेश ने 5 स्वर्ण, 4 रजत, 3 कांस्य पदक जीतकर अपनी 16वीं रैंक को सुधारते हुए सुपर 6 में इसी खेल के माध्यम से अपने आप को शामिल किया था। इस बार मलखंब की नर्सरी कही जाने वाली उज्जैन में ही इसका आयोजन हो रहा है।

मलखंब की प्रत्येक प्रदेश की टीम में करीब 12 खिलाड़ी रहेंगे। मध्य प्रदेश की टीम के 12 खिलाड़ियों में 05 लड़कियां एवं 03 लड़के उज्जैन से रहेंगे। इनके अतिरिक्त 01 लड़की शाजापुर, 02 लड़के शाजापुर,1 लड़का भोपाल से शामिल किया गया है। खेलो इंडिया खेलों को आमजन के बीच रूझान बनाने  के लिए  इसके दर्शक शुभंकर ने भी यहां टार्च के साथ आमद दे दी है। 

देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले खिलाड़ियों के लिए रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। सभी खिलाड़ियों के आवास के लिए 16 होटल में व्यवस्था की जा रही है। यहां पर नोडल अधिकारी भी उनकी सहायता के लिए रहेंगे।

योगा में 08 खिलाड़ी जबलपुर के 

खेलो इंडिया खेलो के तहत योगासन की प्रतियोगिता के लिए देश भर के करीब 28 राज्य की टीम उज्जैन आएगी। योगासन की प्रतियोगिता के लिए देश भर के प्रांतों से 128 खिलाड़ी इसमें भाग लेंगे। मध्य प्रदेश की टीम में 08 खिलाड़ी जबलपुर , 02 इंदौर, 01 छिंदवाड़ा, 01 मुरैना से शामिल किए गए हैं। इस प्रकार मध्यप्रदेश की योगासन टीम 12 सदस्यीय रहेगी।

खेल के साथ देव दर्शन भी

देश के 28 राज्यों से आने वाले करीब 368 खिलाड़ियों के प्रतिस्पर्धा में शामिल होने के साथ ही उनके देव दर्शन की व्यवस्था भी की गई है। खासतौर पर आने वाले खिलाड़ियों एवं उनके कोच को जिला प्रशासन महाकाल लोक का भ्रमण करवाने की तैयारी कर रहा है। आने वाली टीमों को ग्रुप वार अलग-अलग दिन महाकाल लोक का भ्रमण करवाया जाएगा। इनके लिए महाकाल लोक में गाईड की व्यवस्था भी रहेगी।

नेशनल गेम में प्रदेश ने मलखंब में परचम फहराया

गुजरात के अहमदाबाद में हुए नेशनल गेम्स में पहली बार मध्यप्रदेश के राजकीय खेल मलखंब को शामिल किया गया था। इसमें मध्य प्रदेश की मलखंब की पुरुष टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया था, जबकि महिला टीम रजत पदक विजेता रही थी। इसमें भी उज्जैन के खिलाड़ियों का वर्चस्व रहा है।

 

टॅग्स :खेलो इंडियाKhelo India Kheloउज्जैन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: काल भैरव मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ मारपीट, सिक्युरिटी गार्ड्स ने महिला को धक्का देकर मंदिर के बाहर किया

कारोबारविश्व देखेगा सिंहस्थ का वैभव, सीएम डॉ यादव ने कहा-किसानों के सम्मान में लैंड पूलिंग निरस्त

क्राइम अलर्टपथ संचलन का स्वागत करने पर वक्फ बोर्ड चेयरमैन और डायरेक्टर को सिर कलम करने की धमकी, पुलिस ने दो लोगों पर किया केस दर्ज

भारतईस्ट विनोद नगर स्टेडियम आज से सांसद खेल महोत्सव शुरू, 18 स्थान पर 11 खेल में भाग लेंगे प्रतिभागी

भारत15 दिन विशेष मार्गों से मंदिर में आने पर बैन, सामान्य दर्शनार्थी की तरह आएंगे, श्री महाकाल मंदिर गर्भगृह में संत-पुजारी विवाद, दोनों पर एक्शन

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई