Malhani seat result 2022: मल्हनी विधानसभा से धनंजय सिंह 7000 वोटों से आगे, सपा के लकी यादव पीछे, देखें आंकड़े

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 10, 2022 11:49 IST2022-03-10T11:47:27+5:302022-03-10T11:49:02+5:30

Malhani seat result 2022: विधानसभा चुनाव में दाखिल शपथपत्र के मुताबिक धनंजय सिंह के खिलाफ दस मामले अदालतों में विचाराधीन हैं जिसमें गैंगस्टर एक्ट के तहत भी एक मामला शामिल है।

Malhani seat result 2022 jdu Dhananjay Singh leading 7000 vote SP lucky Yadav behind see figures | Malhani seat result 2022: मल्हनी विधानसभा से धनंजय सिंह 7000 वोटों से आगे, सपा के लकी यादव पीछे, देखें आंकड़े

फिर 2020 में उपचुनाव में मल्हरी से एक निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लडे़ और हार गये।

Highlightsसिंह मल्हनी से जनता दल (यू) के मौजूदा उम्मीदवार हैं।2007 में रारी विधानसभा सीट से जनता दल (यू) से जीत गये और विधायक बने।2017 विधानसभा चुनाव में निषाद पार्टी के टिकट पर मल्हरी सीट से चुनाव हार गये।

Malhani seat result 2022: जौनपुर जिले के मल्हनी विधानसभा क्षेत्र से जनता दल (यू) उम्मीदवार धनंजय सिंह शुरुआती रुझान में 7000 से अधिक वोटों से आगे है। 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा के कद्दावर नेता पारसनाथ यादव ने धनंजय को हराया था।

उनके निधन के बाद हुए उपचुनाव में भी धनंजय को पारसनाथ यादव के बेटे लकी यादव के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा था।  जौनपुर लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद और रारी (परिसीमन में नाम बदलकर मल्हनी) से विधायक रह चुके सिंह मल्हनी से जनता दल (यू) के मौजूदा उम्मीदवार हैं।

धनंजय सिंह पहली बार 2002 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में रारी विधानसभा सीट से चुनाव लड़े और जीते। रारी विधानसभा सीट का नाम परिसीमन के बाद मल्हनी विधानसभा कर दिया गया है। वह उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2007 में रारी विधानसभा सीट से जनता दल (यू) से जीत गये और विधायक बने।

जदयू छोडकर 2008 में सिंह बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में चले गये और 2009 के लोकसभा चुनाव में जौनपुर सीट से चुनाव जीत कर सांसद बने। सिंह ने 2012 विधानसभा सीट रारी से अपनी पत्नी जागृति सिंह को निर्दलीय चुनाव लड़ाया लेकिन वह हार गयीं। 2014 के लोकसभा चुनाव में धनंजय निर्दलीय लोकसभा का चुनाव लडे़ और हार गये।

वह 2017 विधानसभा चुनाव में निषाद पार्टी के टिकट पर मल्हरी सीट से चुनाव हार गये। फिर 2020 में उपचुनाव में मल्हरी से एक निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लडे़ और हार गये। अब 2022 में एक बार फिर मल्हरी से विधानसभा चुनाव जनता दल यू के टिकट पर किस्मत आजमा रहे हैं। मल्हनी में अंतिम चरण में सात मार्च को मतदान है।

Web Title: Malhani seat result 2022 jdu Dhananjay Singh leading 7000 vote SP lucky Yadav behind see figures

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे