लाइव न्यूज़ :

मलयाली फिल्म निर्देशक शानवास नारानिपुझा का निधन

By भाषा | Updated: December 24, 2020 12:38 IST

Open in App

कोच्चि, 24 दिसंबर मलयाली फिल्म निर्देशक शानवास नारानिपुझा का यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 37 वर्ष के थे। फिल्म उद्योग के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नारानिपुझा को कुछ दिन पहले दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद गंभीर हालत में उन्हें कोयंबटूर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वह मलप्पुरम जिले में पोन्नानी के पास नारानिपुझा के रहने वाले थे।

अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि पिछली रात उन्हें एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित किये जाने के दौरान फिर से दिल का दौरा पड़ा था।

उन्हें गंभीर हालत में रात नौ बजे अस्पताल लाया गया था।

रात 10 बजे नारानिपुझा का निधन हो गया।

कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान शानवास की फिल्म “सुफियम सुजातायम” ओटीटी मंचों पर रिलीज होने वाली पहली मलयाली फिल्म थी।

फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली अदिति राव हैदरी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “शानवास सर को श्रद्धांजलि। आशा करती हूं कि आपकी सूफी आत्मा वैसी ही खूबसूरत जगह पर जाएगी जैसी आपने सुफियम सुजातायम में बनाई थी। बहुत जल्दी चले गए। आपके परिवार के प्रति मेरी प्रार्थना और संवेदनाएं।”

केरल के संस्कृति मंत्री ए के बालन ने भी नारानिपुझा के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू