लाइव न्यूज़ :

मेजर जनरल माधुरी कनितकर बनेंगी लेफ्टिनेंट जनरल, बनाया नया कीर्तिमान, जानें इनके बारे में सबकुछ

By गुणातीत ओझा | Updated: February 29, 2020 15:29 IST

मेजर जनरल माधुरी कनितकर को लेफ्टिनेंट जनरल की अगली रैंक में पदोन्नति देने को मंजूरी दे दी गई है। मेजर जनरल कनितकर ने इस उपलब्धि के साथ रक्षा क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमेजर जनरल माधुरी कानितकर बनेंगी लेफ्टिनेंट जनरल, विभाग ने पदोन्नति को दी मंजूरीमेजर जनरल कनितकर ने इस उपलब्धि के साथ रक्षा क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है

मेजर जनरल माधुरी कनितकर को लेफ्टिनेट जनरल के पद पर प्रमोट किया जाएगा। विभाग की ओर से माधुरी को पदोन्नति देने को मंजूरी दे दी गई है। रक्षा क्षेत्र में यह कीर्तिमान स्थापित करने वाली वह तीसरी महिला बन गई हैं। खास बात यह है कि माधुरी कनितकर के पति राजीव भी भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल के पद से रिटायर हुए है। भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार देखने को मिला है कि पति-पत्नी दोनों ही भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट जनरल रहे हैं।

पुणे स्थित भारतीय सेना के मेडिकल कॉलेज की डीन रह चुकीं माधुरी कनितकर को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट जनरल के द्वितीय-सर्वोच्च रैंक पर पदोन्नत किया गया है। फिलहाल वह उधमपुर के आर्मी कमांड अस्पताल में तैनात हैं। कनितकर ने तीन साल पहले पुणे में एएफएमसी की पहली महिला डीन के रूप में कार्यभार संभाला था। उन्हें आर्मी मेडिकल कोर में पहली बाल चिकित्सा नेफ्रोलॉजी यूनिट स्थापित करने का श्रेय भी दिया जाता है।

बता दें कि यह उपलब्धि हांसिल करने वाली देश की पहली महिला नौसेना की वाइस एडमिरल डॉ. पुनीता अरोड़ा थीं। भारतीय वायुसेना की महिला एयर मार्शल पद्मावती बंदोपाध्याय इस पद पर पदोन्नत होने वाली दूसरी महिला थीं। 

टॅग्स :भारतीय सेनाइंडियाइंडियन एयर फोर्सभारतीय नौसेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील