लाइव न्यूज़ :

महादयी विवाद: जीएफपी ने बांध स्थल निरीक्षण के दौरान कर्नाटक पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: March 20, 2021 17:20 IST

Open in App

पणजी, 20 मार्च गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि कर्नाटक के अधिकारियों ने गोवा के अपने समकक्षों को महादयी नदी पर प्रस्तावित बांध स्थल पर कथित तौर पर निरीक्षण करने से रोक दिया। इसके साथ ही पार्टी ने इस मामले में उच्चतम न्यायालय के हस्तक्षेप की मांग की है।

गोवा और कर्नाटक के बीच महादयी नदी के पानी को साझा करने को लेकर विवाद है और राज्यों ने मामले में उच्चतम न्यायालय के समक्ष विशेष अनुमति याचिका दायर की है।

भारत के प्रधान न्यायाधीश को लिखे एक पत्र में, जीएफपी अध्यक्ष विजय सरदेसाई ने कर्नाटक में कलसा बांध परियोजना के लिए एक संयुक्त निरीक्षण समिति में शामिल गोवा के प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के साथ कर्नाटक पुलिस द्वारा कथित रूप से किए गए दुर्व्यवहार और आदेश के घोर उल्लंघन का मुद्दा उठाया।

मीडिया रिपोर्टों को रेखांकित करते हुए सरदेसाई ने कहा कि कर्नाटक पुलिस के कुछ कर्मियों ने उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार गोवा के अधिकारियों का स्थल का निरीक्षण नहीं करने दिया, जो जल संसाधन विभाग के तकनीकी कर्मचारी थे।

गोवा सरकार ने महादयी नदी के पानी का मार्ग बदलने और महादयी अधिकरण के आदेशों को उल्लंघन के मुद्दे पर कर्नाटक सरकार के खिलाफ एक अवमानना याचिका दायर की थी।

इसके बाद, शीर्ष अदालत ने 22 फरवरी को निर्देश दिया था कि कलसा परियोजना का निरीक्षण करने और चार सप्ताह के भीतर एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए गोवा, महाराष्ट्र और कर्नाटक के अधिकारियों को शामिल कर एक संयुक्त निरीक्षण समिति बनाई जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए