लाइव न्यूज़ :

नागरिकों के साथ सौहार्द बनाए रखें : अरुणाचल के राज्यपाल ने सैनिकों से कहा

By भाषा | Updated: November 18, 2021 21:47 IST

Open in App

ईटानगर, 18 नवंबर अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) बीडी मिश्रा ने बृहस्पतिवार को सशस्त्र बलों के जवानों से नागरिकों के साथ सौहार्द बनाए रखते हुए राष्ट्रवाद को कायम रखने का आह्वान किया। राजभवन द्वारा यहां जारी एक आधिकारिक बयान में ये जानकारी दी गई।

राज्यपाल ने यहां राजभवन में 106 इन्फैंट्री ब्रिगेड के ‘माउंटेन साइक्लिंग-कम-ट्रेकिंग अभियान’ दल के सदस्यों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र हमेशा सशस्त्र बलों के कर्मियों के कल्याण के बारे में चिंतित रहा है जो मातृभूमि की रक्षा के कर्तव्य का निर्वहन करते हैं।

मिश्रा ने कहा, “लोकतांत्रिक देश के सशस्त्र बलों के सदस्य के तौर पर सैनिकों को असैन्य आबादी के साथ राष्ट्रवाद और सौहार्द कायम रखना चाहिए।”

वेस्ट कामेंग के न्याकमडुंग से झंडी दिखाकर रवाना किए गए इस अभियान के तहत राज्य के सात जिलों में 714 किलोमीटर की दूरी तय की गई है। इस अभियान का उद्देश्य साहस की भावना को बढ़ावा देना और सुरक्षा बलों और स्थानीय आबादी के बीच संबंधों को मजबूत करना है।

बयान में कहा गया है कि राज्यपाल ने मिशन के लिए अधिकारियों और कर्मियों की सराहना की, जिसके तहत उन्होंने स्कूली बच्चों के साथ बातचीत की और दूरदराज के इलाकों में चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया।

मिश्रा ने अभियान दल को भारतीय सशस्त्र बलों के कौशल के बारे में जागरूकता पैदा करने के अपने प्रयास को जारी रखने और युवाओं को रक्षा बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

उन्होंने उन्हें डोकलाम और गलवान जैसी घटनाओं के लिए खुद को तैयार करने की सलाह दी।

लेफ्टिनेंट कर्नल रूपम शर्मा के नेतृत्व में ‘ट्रेकिंग-कम-साइक्लिंग’ अभियान 27 नवंबर को तेजपुर में समाप्त होगा और इस दौरान अभियान के सदस्य 1200 किमी की दूरी तय करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारत अधिक खबरें

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'