लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी की टी-शर्ट पर भाजपा को महुआ मोइत्रा ने दी गंभीर सलाह- 'अगर हम आपके सांसदों...'

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 10, 2022 15:08 IST

कांग्रेस पार्टी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद 10 लाख रुपये के कपड़े पहनते हैं और भारतीय जनता पार्टी इस पर चर्चा करने से डरेगी।

Open in App
ठळक मुद्देमहुआ मोइत्रा ने राहुल गांधी पर भाजपा की 'टी-शर्ट' वाली टिप्पणी को लेकर निशाना साधा।शिवसेना सांसद और कांग्रेस की पूर्व नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने भाजपा पर तंज कसा।भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस जहां देश को एकजुट करने में लगी है, वहीं सत्ताधारी पार्टी अभी भी टी-शर्ट और खाकी शॉर्ट्स में फंसी हुई है।

नई दिल्ली: महुआ मोइत्रा ने राहुल गांधी पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 'टी-शर्ट' वाली टिप्पणी को लेकर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने भगवा पार्टी को 'सीमाओं को पार करने' से सावधान रहने की चेतावनी दी। मोइत्रा ने ट्वीट कर लिखा, "भाजपा को गंभीरता से सलाह कि वह लाइन पार न करें और विपक्ष के निजी कपड़ों और सामानों पर टिप्पणी न करें। याद रखें कि अगर हम भाजपा सांसदों की घड़ियों, कलमों, जूतों, अंगूठियों और कपड़ों के साथ ऐसा करना शुरू करते हैं, तो आप उस दिन से पछताएंगे जब आपने यह खेल शुरू किया था।"

शुक्रवार को शिवसेना सांसद और कांग्रेस की पूर्व नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "वाह! टी-शर्ट का दाम कितनी फटाफट ढूंढ निकाल ट्वीट कर दिया, काश उतनी ही जल्दी से देश की जनता को इस सूट-बूट सरकार चुन कर  लाने का दाम भुगतना पड़ रहा है उसका हिसाब करते तो देश का भी भला होता!" वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस जहां देश को एकजुट करने में लगी है, वहीं सत्ताधारी पार्टी अभी भी टी-शर्ट और खाकी शॉर्ट्स में फंसी हुई है। 

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सबसे बड़ी भारत जोड़ो यात्रा के खिलाफ केंद्र के पास सिर्फ एक 'टी-शर्ट' है। भाजपा ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस पर हमला करते हुए दावा किया था कि 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान महंगाई का मुद्दा उठाते रहे राहुल गांधी ने शुक्रवार को 41,257 रुपये की टी-शर्ट पहन रखी थी। कांग्रेस ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया से केंद्र की सत्ताधारी पार्टी डर गई है। पार्टी ने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद 10 लाख रुपये के कपड़े पहनते हैं और भाजपा इस पर चर्चा करने से डरेगी। 

टॅग्स :महुआ मोइत्राप्रियंका चतुर्वेदीBharatiya Janata Partyराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव