लाइव न्यूज़ :

'निशिकांत दुबे ने 10 साल की उम्र में मैट्रिक की परीक्षा पास कर ली थी, क्या गजब की प्रतिभा है', महुआ मोइत्रा ने बीजेपी सांसद पर लगाया झूठा हलफनामा देने का आरोप

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: March 21, 2023 15:56 IST

तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने झारखंड के गोड्डा से बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने का आरोप लगाया है। निशिकांत दुबे के खिलाफ चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के सांसद मणिकम टैगोर ने भी इसकी शिकायत लोकसभा स्पीकर से की है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे पर झूठा हलफनामा देने का आरोपमहुआ मोइत्रा ने ट्वीटर पर शेयर की निशिकांत दुबे के हलफनामे की तस्वीरकहा- निशिकांत दुबे ने 10 साल की उम्र में मैट्रिक की परीक्षा पास कर ली थी, क्या गजब की प्रतिभा है

नई दिल्ली: झारखंड के गोड्डा से बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने का आरोप लगाया है। महुआ मोइत्रा ने निशिकांत दुबे के साल 2009 और साल 2014 के लोकसभा चुनावों के दौरान दिए गए हवफनामें की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है। 

तस्वीरें शेयर कर के महुआ ने कहा है ,  "माननीय सदस्य 2009 के चुनावी हलफनामे के मुताबिक 37 साल के थे। 2014 के चुनाव में दिए गए हलफनामे के मुताबिक वे 42 साल के हो गए। यानी उनका जन्म साल 1972 में हुआ था।  इन दोनों ही हलफनामों के मुताबिक वे साल 1982 में मैट्रिक पास हो गए। यानी निशिकांत दुबे ने 10 साल की उम्र में मैट्रिक की परीक्षा पास कर ली थी। क्या गजब की प्रतिभा है। हम गरीब तो बस ऐसा ख्वाब ही देख सकते हैं।"

बता दें कि इससे पहले निशिकांत दुबे के खिलाफ चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के सांसद मणिकम टैगोर ने भी इसकी शिकायत लोकसभा स्पीकर से की है।

बता दें कि निशिकांत दुबे झारखंड के गोड्डा से बीजेपी के सांसद हैं और सदन में मुखर रहने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में राहुल गांधी के खिलाफ सदन में अडानी मुद्दे पर विशेषाधिकार हनन का नोटिस देकर निशिकांत दुबे चर्चाओं में आए थे। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर कई आरोप लगाए थे जिसे तथ्यहीन बताते हुए निशिकांत दुबे ने राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया था। 

महुआ मोइत्रा के ट्वीट पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा कि सांसद जी ने महज़ 10 वर्ष की आयु में ही “हाईस्कूल” पास कर लिया। “अब देश “विश्व गुरु” जरूर बनेगा। एक अन्य यूजर ने लिखा कि  झूठा हलफनामा देकर अपराध करने में कोई हिचकिचाहट नहीं क्योंकि भारत में आप इसे बिना दंड के अंजाम दे सकते हैं। यहां तक ​​कि चुनाव आयोग भी इसे माफ कर सकता है। 

टॅग्स :महुआ मोइत्राझारखंडगोड्डाBJPलोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआखिर गरीब पर ही कार्रवाई क्यों?, सरकारी जमीन पर अमीर लोग का कब्जा, बुलडोजर एक्शन को लेकर जीतन राम मांझी नाखुश और सम्राट चौधरी से खफा

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतझारखंड में संभावित सियासी उलटफेर की खबरों पर कोई भी नेता खुलकर बोलने को नहीं है तैयार, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार है गरम

भारतलालू प्रसाद यादव की कथित निर्माणाधीन आलीशान हवेली पर भाजपा ने साधा निशाना, कहा- “लालू का समाजवाद लूट-खसोट से संपन्न एकमात्र परिवार का मॉडल है”

भारत अधिक खबरें

भारत‘सिटीजन सर्विस पोर्टल’ की शुरुआत, आम जनता को घर बैठे डिजिटल सुविधाएं, समय, ऊर्जा और धन की बचत

भारतलालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव पर ₹356000 बकाया?, निजी आवास का बिजली कनेक्शन पिछले 3 साल से बकाया राशि के बावजूद चालू

भारत2026 विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में हलचल, मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की आधारशिला, हुमायूं कबीर ने धर्मगुरुओं के साथ मिलकर फीता काटा, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र महागठबंधन सरकारः चुनाव से चुनाव तक ही बीता पहला साल

भारतHardoi Fire: हरदोई में फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद