लाइव न्यूज़ :

महबूबा मुफ़्ती ने पाक पीएम इमरान खान की तारीफ में पढ़े कसीदे, मोदी सरकार पर साधा निशाना

By विकास कुमार | Updated: February 10, 2019 17:55 IST

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया ‘‘समय कैसे बदलता है। केंद्र की शीर्ष प्राथमिकता ऐतिहासिक शहरों का नाम बदलना और राम मंदिर का निर्माण प्रतीत होती है। वहीं दूसरी ओर, यह देखना दिल को छू जाता है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने अच्छे कदम उठाये हैं।

Open in App

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने एक वन क्षेत्र का नाम गुरूनानक देव जी पर रखने के लिए कदम उठाने को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तारीफ की लेकिन केंद्र पर यह कहते हुए नाराजगी जाहिर की कि उसकी प्राथमकिता प्राचीन शहरों के नाम बदलना और अयोध्या में राम मंदिर बनाना प्रतीत होती है।

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया ‘‘समय कैसे बदलता है। केंद्र की शीर्ष प्राथमिकता ऐतिहासिक शहरों का नाम बदलना और राम मंदिर का निर्माण प्रतीत होती है। वहीं दूसरी ओर, यह देखना दिल को छू जाता है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने बालोकी वन क्षेत्र का नाम गुरूनानक जी पर रखने और उनके नाम पर एक विश्वविद्यालय बनाने के लिए कदम उठाए हैं।’’महबूबा, इमरान खान की इस घोषणा पर प्रतिक्रिया दे रही थीं कि वह एक वन क्षेत्र का नाम सिख पंथ के संस्थापक गुरूनानक देव जी पर रखने के लिए कदम उठा रहे हैं।इमरान ने एक समारोह में कहा था ‘‘बालोकी वन क्षेत्र और ननकाना साहिब में एक नए विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी और इसका नाम बाबा गुरू नानक के नाम पर रखा जाएगा। पाकिस्तान सभी नागरिकों का है और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि गुरूनानक जी की 550वीं जयंती के लिए सिख श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम हो।’’ 

टॅग्स :महबूबा मुफ़्तीइमरान खाननरेंद्र मोदीमोदी सरकारराम मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष