लाइव न्यूज़ :

Mahatma Gandhi Death Anniversary: राजघाट पर पीएम मोदी, सोनिया गांधी समेत कई दिग्गज नेताओं ने बापू को दी श्रद्धांजलि

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 30, 2020 11:08 IST

दिल्ली के राजघाट पर स्थापित बापू की समाधि पर पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने श्रद्धांजलि दी। 

Open in App

आज (30 जनवरी) महात्मा गांधी की पुण्यतिथि है। इस मौके पर दिल्ली के राजघाट पर स्थापित बापू की समाधि पर पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने बापू को श्रद्धांजलि दी। 

इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस प्रमुख समेत तीनों सेनाओं के चीफ मौजूद थे और उन्होंने बापू को श्रद्धांजलि दी। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 72वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनके विचार और आदर्श हमें सशक्त, सक्षम और समृद्ध न्यू इंडिया के निर्माण के लिए प्रेरित करते रहेंगे। मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। पूज्य बापू के व्यक्तित्व, विचार और आदर्श हमें सशक्त, सक्षम और समृद्ध न्यू इंडिया के निर्माण के लिए प्रेरित करते रहेंगे।’’

 

महात्मा गांधी की हत्या 30 जनवरी 1948 को कर दी गई थी। यह एक ऐसी घटना थी, जिसका प्रभाव सिर्फ देश में ही नहीं विदेशों पर भी पड़ा था। यह दिन हमारे भारतीय इतिहास का काला दिन था, जिसे आज भी याद कर देशवासियों की आंखें नम हो जाती हैं। 

पूरा देश आज (गुरुवार, 30 जनवरी) बापू की 70वीं पुण्यतिथि मना रहा है। बापू की हत्या खुद को हिंदू कट्टरवाद की विचारधारा से प्रेरित मानने वाले नाथूराम गोडसे ने की थी। बापू ने अहिंसा के पथ पर चलना सिखाया महात्मा गांधी ने हर परिस्थिति में अहिंसा और सत्य का पालन किया और लोगों से भी इनका पालन करने के लिए कहा करते थे। यही नहीं उन्होंने अपना पूरा जीवन सदाचार और लोगों के न्याय के लिए समर्पित कर दिया था। शायद यही वजह है कि बापू का दिया हुआ हर सिद्धांत का अनुसरण देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लोग आज भी करते हैं।

टॅग्स :महात्मा गाँधीपुण्यतिथिसोनिया गाँधीमनमोहन सिंहदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप