महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पीएम मोदी ने बताए उनके ये सात सिद्धांत, कहा- बेहतर विश्व के निर्माण में होंगे प्रेरक सिद्ध साबित

By रामदीप मिश्रा | Published: October 2, 2019 09:45 AM2019-10-02T09:45:31+5:302019-10-02T10:24:45+5:30

Mahatma Gandhi महात्मा गांधी की 150वीं जयंती: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज सुबह ट्वीट करते हुए बापू को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने इस दौरान गांधी जी के बेहतर विश्व निर्माण के लिए सात सिद्धांत बताए हैं।

mahatma gandhi 150 birth anniversary: pm modi Tribute to beloved Bapu and tell his Seven principles | महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पीएम मोदी ने बताए उनके ये सात सिद्धांत, कहा- बेहतर विश्व के निर्माण में होंगे प्रेरक सिद्ध साबित

File Photo

Highlightsमहात्मा गांधी की 150वीं जयंती आज पूरा विश्व मना रहा है। उन्हें सत्य और अहिंसा के पुजारी कहा जाता रहा है। उनका जन्म जन्म 2 अक्टूर 1869 को पोरबंदर में हुआ था।

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती आज पूरा विश्व मना रहा है। उन्हें सत्य और अहिंसा के पुजारी कहा जाता रहा है। उनका जन्म जन्म 2 अक्टूर 1869 को पोरबंदर में हुआ था। बापू की जयंती पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्होंने उनके सात सिद्धांतों को बेहतर विश्व के निर्माण में प्रेरक सिद्ध होना बताया है।  

पीएम मोदी ने आज सुबह ट्वीट करते हुए लिखा, 'राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 150वीं जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। प्यारे बापू को श्रद्धांजलि! महात्मा गांधी की 150 पर हम मानवता के लिए उनके सतत योगदान को लेकर आभार व्यक्त करते हैं। हम उनके सपनों को साकार करने और बेहतर प्लानेट बनाने के लिए कड़ी मेहनत करते रहने की प्रतिज्ञा करते हैं।' 

उन्होंन ट्वीट के साथ एक वीडियो भा शेयर कराया है जिसमें उन्होंने कहा, 'पूरा विश्व महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मना रहा है। सत्य और अहिंसा का उनका संदेश विश्व की शांति, प्रगति और विकास के लिए आज भी प्रासंगिक है। गांधी जी ने कभी अपने जीवन से प्रभाव पैदा करने का प्रयास नहीं किया। लेकिन, उनका जीवन ही प्रेरणा का कारण बन गया।' 


उन्होंने गांधी जी के सात सिद्धांतों को लेकर कहा, ' सिद्धांतों के लिए इसी प्रतिबद्धता ने गांधी जी का ध्यान ऐसी सात विकृतियों की तरफ खींचा और उनकी ये सातों बातें आज भी प्रासंगिक हैं, आने वाले कल भी प्रासंगिक रहने वाली हैं। वे सात बातें हैं... बिना काम के धन, अंतरात्मा के बिना आनंद, चरित्र के बिना ज्ञान, नैतिकता के बिना व्यापार, मानवता के बिना विज्ञान, त्याग के बिना धर्म, सिद्धांत के बिना राजनीति।'

आगे उन्होंने कहा, 'चाहे जलवायु परिवर्तन हो या फिर आतंक, भ्रष्टाचार हो या फिर स्वार्थपरक सामाजिक जीवन गांधी जी के ये सिद्धांत हमें मानवता की रक्षा करने के लिए मार्ग दर्शक की तरह काम करते हैं। मुझे विश्वास है कि गांधी जी का दिखाया ये रास्ता बेहतर विश्व के निर्माण में प्रेरक सिद्ध होगा। 

Web Title: mahatma gandhi 150 birth anniversary: pm modi Tribute to beloved Bapu and tell his Seven principles

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे