लाइव न्यूज़ :

शरद पवार के जन्मदिन पर ‘महाशरद’ शुरू की जाएगी : मुंडे

By भाषा | Updated: December 11, 2020 19:41 IST

Open in App

मुंबई, 11 दिसंबर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार के 80वें जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को दिव्यांगजनों के मुफ्त में सहायता उपकरण मुहैया कराने लिए ऑनलाइन मंच ‘महाशरद’ की शुरुआत की जाएगी। महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक पोर्टल की शुरुआत शनिवार को की जाएगी जबकि मोबाइल ऐप संस्करण को अगले साल मार्च के आखिर तक लांच किया जाएगा।

राज्य के सामाजिक अधिकारिता एवं विशेष सहायता मंत्री मुंडे ने कहा कि उनके विभाग का लक्ष्य ‘महाराष्ट्र स्वास्थ्य एवं पुनर्वास सहायता प्रणाली’ या महाशरद के जरिये राज्य के 29 लाख दिव्यांगजनों की मदद करना है।

उन्होंने कहा, ‘‘ आधुनिक उपकरण, दिव्यांगों के लिए मददगार उपकरण उनके सामान्य जीवन व्यतीत करने में बहुत महत्वपूर्व हैं। ब्रेल किट, सुनने की मशीन, कृत्रिम अंग और बैटरी चालित व्हील चेयर बाजार में उपलब्ध हैं, लेकिन हर कोई उन्हें खरीद नहीं सकता।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ कई व्यक्ति, संगठन, निजी कंपनी, उद्योगपति और अन्य, दिव्यांगों के लिए उपकरण मुहैया कराने को इच्छुक हैं। महाशरद मंच ऐसे दानकर्ताओं को जरूरतमंद दिव्यांगों तक पहुंचने में मदद करेगा। जिनको इन उपकरणों की जरूरत है वे शनिवार से पंजीकरण करा सकते हैं।’’

मंत्री ने बताया कि शनिवार को ई-भारती मोबाइल ऐप भी लांच किया जाएगा जिसके जरिये लोग डॉ.बाबसाहेब आम्बेडकर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (भारती) द्वारा लागू कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ले सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

भारत अधिक खबरें

भारतExcise policy case: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी

भारत'महाराष्ट्र में कारोबार के लिए मराठी अनिवार्य', परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 1 मई के अभियान से पहले चेतावनी दी

भारतसुप्रिया सुले ने महिला आरक्षण विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बहस करने की दी खुली चुनौती

भारतUK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10, 12 का रिजल्ट इस तारीख को सुबह 10 बजे होगा घोषित, ऐसे देखें

भारतवीडियो: छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और को-पायलट की मौत?