लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में 12 जिला परिषद और 125 पंचायत समिति के लिए 7 फरवरी को मतदान, अजित पवार के विमान दुर्घटना में निधन के कारण प्रचार नहीं करेंगे सीएम देवेंद्र फडणवीस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 1, 2026 14:54 IST

12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के लिए सात फरवरी को मतदान होगा और प्रचार पांच फरवरी को समाप्त हो जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री को पहले सात दिनों में 22 चुनावी सभाओं को संबोधित करना था।निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम में संशोधन किया है। सात फरवरी को होगा जबकि मतगणना नौ फरवरी को होगी।

मुंबईः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान दुर्घटना में निधन के मद्देनजर आगामी जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए प्रचार न करने का फैसला किया है। फडणवीस ने शनिवार को अपने इस फैसले की जानकारी देते हुए स्थानीय नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों को सात फरवरी को होने वाले चुनावों के लिए प्रचार करने का निर्देश दिया जबकि वह स्वयं किसी भी चुनाव संबंधी कार्यक्रम में भाग नहीं लेंगे। राज्य की 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के लिए सात फरवरी को मतदान होगा और प्रचार पांच फरवरी को समाप्त हो जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री को पहले सात दिनों में 22 चुनावी सभाओं को संबोधित करना था लेकिन पवार के निधन के कारण उन्होंने इन्हें रद्द करने का निर्णय लिया है। पुणे जिले के बारामती में 28 जनवरी को हुए विमान हादसे में पवार के निधन के बाद घोषित तीन दिवसीय राजकीय शोक को ध्यान में रखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम में संशोधन किया है। हादसे में चार अन्य लोगों की मौत हो गयी थी। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, पांच फरवरी को होने वाला मतदान अब सात फरवरी को होगा जबकि मतगणना नौ फरवरी को होगी।

टॅग्स :महाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीसअजित पवार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी