लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: केंद्रीय मंत्री की ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ में कोविड-19 नियम का उल्लंघन, प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: August 18, 2021 11:11 IST

Open in App

महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल की ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के दौरान आयोजित एक कार्यक्रम में कोविड-19 नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर आयोजकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल महाराष्ट्र के कुछ मंत्रियों की राज्य में लोगों से संपर्क साधने के प्रयास के तौर पर आयोजित यात्रा में पंचायती राज राज्यमंत्री और भिवंडी के सांसद कपिल पाटिल सोमवार को ठाणे में शामिल हुए, जहां सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और आगरी तथा कोली समुदाय के लोगों ने गीतों पर नृत्य किया। ठाणे के कोपरी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में से एक के दौरान आयोजकों ने एक मंच सजाया, जहां भाजपा कार्यकर्ता कथित तौर पर बिना सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किए और बिना मास्क पहने बड़ी संख्या में जमा हो गए। अधिकारी ने बताया कि उन्होंने पुलिस से इस कार्यक्रम के लिए मंजूरी भी नहीं ली थी। कोपरी पुलिस ने सोमवार रात दो पार्षदों और भाजपा के दो अन्य स्थानीय पदाधिकारियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और महामारी रोग अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?