लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Election 2024: बांद्रा पूर्व से चुनाव लड़ेंगे बाबा सिद्दीकी के पुत्र जीशान सिद्दीकी?, बीजेपी के 2 पूर्व सांसद पर अजित पवार ने खेला दांव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 25, 2024 12:19 IST

Zeeshan Siddique to Contest Bandra East: महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने शुक्रवार को उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी कर दी, जिसमें विधायक जीशान सिद्दीकी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो पूर्व सांसदों के नाम भी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देMaharashtra Vidhan Sabha Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा में 288 सदस्यीय सीट हैं।Maharashtra Vidhan Sabha Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा में  20 नवंबर को चुनाव होंगे।Maharashtra Vidhan Sabha Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा में मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

Zeeshan Siddique to Contest Bandra East: महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने शुक्रवार को उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी कर दी, जिसमें विधायक जीशान सिद्दीकी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो पूर्व सांसदों के नाम भी शामिल हैं। जीशान सिद्दीकी के पिता और राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की इस महीने की शुरुआत में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सिद्दीकी बांद्रा पूर्व से चुनाव लड़ेंगे, जहां से उन्होंने 2019 में कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की थी।

जीशान राकांपा में शामिल हो गए थे। विधायक ने बृहस्पतिवार को विपक्षी महा विकास आघाड़ी (एमवीए) में कांग्रेस की सहयोगी शिवसेना (यूबीटी) द्वारा 20 नवंबर को होने वाले चुनावों के लिए अपने निर्वाचन क्षेत्र में वरुण सरदेसाई को मैदान में उतारे जाने के फैसले की आलोचना की। जीशान को हाल में विधान परिषद चुनाव में ‘क्रॉस वोटिंग’ के लिए कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया था।

उनके पिता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी इस साल की शुरुआत में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के घटक दल राकांपा में शामिल हो गए थे। नांदेड़ से लोकसभा चुनाव हारने वाले पूर्व भाजपा सांसद प्रताप चिखलीकर को लोहा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा के पूर्व सांसद संजय काका पाटिल को राकांपा ने टिकट दिया है।

वे भी शुक्रवार को पार्टी में शामिल हो गए। पाटिल आम चुनाव में सांगली से चुनाव हार गए थे। संजय काका पाटिल का मुकाबला राकांपा (एसपी) उम्मीदवार रोहित पाटिल से होगा, जो दिवंगत राकांपा नेता आर. आर. पाटिल के पुत्र हैं। यह मुकाबला सांगली जिले के तासगांव-कवठे महांकाल निर्वाचन क्षेत्र में होगा।

निशिकांत पाटिल इस्लामपुर में राकांपा (एसपी) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल से मुकाबला करेंगे, जबकि पूर्व मंत्री नवाब मलिक की बेटी सना मलिक को मुंबई के अणुशक्ति नगर से उम्मीदवार बनाया गया है। राकांपा ने पुणे में वडगांव शेरी से सुनील तिंगरे को टिकट दिया है। शिरुर से ज्ञानेश्वर कटके को टिकट दिया गया है। हाल तक कटके उद्धव ठाकरे की पार्टी के पुणे जिला प्रमुख थे।

इससे पूर्व राकांपा ने 38 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। राकांपा, भाजपा और एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के घटक दल हैं। 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 20 नवंबर को चुनाव होंगे और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024अजित पवारराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीBJPजीशान सिद्दीकी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतझारखंड में संभावित सियासी उलटफेर की खबरों पर कोई भी नेता खुलकर बोलने को नहीं है तैयार, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार है गरम

भारतलालू प्रसाद यादव की कथित निर्माणाधीन आलीशान हवेली पर भाजपा ने साधा निशाना, कहा- “लालू का समाजवाद लूट-खसोट से संपन्न एकमात्र परिवार का मॉडल है”

भारतबिहार विधानसभा का 18वें अध्यक्ष चुने गए भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. प्रेम कुमार, सीएम नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ले गए आसन तक

भारतबिहार के बाद क्या झारखंड में भी बनेगी एनडीए सरकार, भाजपा-झामुमो के बीच खिचड़ी पकने की चर्चा से बढ़ा सियासी पारा

भारत अधिक खबरें

भारतइंडिगो की 400 से ज्यादा उड़ानें आज हुई रद्द, यात्रियों के लिए मुश्किल हुआ हवाई सफर

भारतPutin Visit India: राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे का दूसरा दिन, राजघाट पर देंगे श्रद्धांजलि; जानें क्या है शेड्यूल

भारतRBI MPC Meet: लोन होंगे सस्ते, RBI ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट्स घटाकर 5.25% किया

भारतपीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की भगवत गीता, रशियन भाषा में किया गया है अनुवाद

भारतछत्तीसगढ़: हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती