लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र :केन्द्रीय मंत्री ने खराब सड़क के लिए टोल वसूलने पर दी बूथ जलाने की धमकी

By भाषा | Updated: August 31, 2021 20:43 IST

Open in App

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक सड़क की बदहाली से नाराज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल ने मंगलवार को कहा कि यदि राज्य सरकार ने सड़क की मरम्मत के बिना सड़क कर (टोल) की वसूली फिर से शुरू कर दी तो वह खुद टोल बूथ को जला देंगे। केन्द्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री नियुक्त किए जाने पर भिवंडी में आयोजित एक सम्मान समारोह में पाटिल ने कहा कि शहर में आंतरिक सड़कों के साथ-साथ वहां से गुजरने वाले राजमार्ग भी दयनीय स्थिति में हैं, खासकर मुंबई, नासिक, ठाणे, चिंचोटी और कल्याण की ओर जाने वाली सड़कें। पाटिल ने कहा कि उन्हें राज्य के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों से पता चला है कि ‘गड्ढों से भरे’ भिवंडी-वाड़ा सड़क पर टोल वसूली जल्द ही फिर से शुरू होने वाली है। भिवंडी से सांसद कपिल पाटिल ने कहा, ‘यदि सड़क की मरम्मत के बिना टोल नाका दोबारा शुरू किया गया, तो मैं सबसे पहले इसे आग लगाऊंगा।’ उन्होंने कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भिवंडी-वाड़ा सड़क को राजमार्ग में बदलने के लिए सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दे दी थी, लेकिन यह योजना अटक गई क्योंकि इस सड़क के लिए टोल संग्रह करने वाली कंपनी ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है। उस कंपनी को 500 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान करना पड़ सकता है, जोकि राज्य पर एक बहुत बड़ा वित्तीय बोझ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?