लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: राज्यपाल से पत्नी संग मिले उद्धव ठाकरे, कल लेंगे सीएम पद की शपथ, तीन दिसंबर तक साबित करना होगा बहुमत

By भाषा | Updated: November 27, 2019 10:16 IST

उद्धव मुख्यमंत्री बनने वाले ठाकरे परिवार के पहले सदस्य होंगे। शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस ने मंगलवार को ठाकरे को मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी पसंद बताया था।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में तीनों दलों ने 166 विधायकों के समर्थन का दावा किया है। उद्धव मुख्यमंत्री बनने वाले ठाकरे परिवार के पहले सदस्य होंगे।

महाराष्ट्र के मनोनीत मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। शिवसेना प्रमुख ठाकरे बृहस्पतिवार को शपथ लेंगे। एक अधिकारी ने बताया कि राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात करने पहुंचे उद्धव के साथ उनकी पत्नी रश्मि भी थीं।

उद्धव मुख्यमंत्री बनने वाले ठाकरे परिवार के पहले सदस्य होंगे। शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस ने मंगलवार को ठाकरे को मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी पसंद बताया था।

महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में तीनों दलों ने 166 विधायकों के समर्थन का दावा किया है।

देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने महज 80 घंटे पहले ही पद की शपथ ली थी। इससे पहले उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने ‘व्यक्तिगत कारणों’ का हवाला देते हुए पद सं इस्तीफा दे दिया था। फडणवीस ने 23 नवंबर को शपथ ली थी।

इससे पहले शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस गठबंधन ने मंगलवार की शाम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद के लिए उद्धव ठाकरे को अपना नेता चुना। इसके बाद गठबंधन के नेताओं ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की और ‘महाविकास आघाड़ी’ की सरकार बनाने का दावा पेश किया। गठबंधन के नेताओं ने राज्यपाल को 166 विधायकों के समर्थन वाला एक पत्र सौंपा।

राज्यपाल ने उद्धव ठाकरे को संबोधित एक पत्र में उनसे विधानसभा में बहुमत के समर्थन वाली एक ‘‘सूची’’ तीन दिसंबर तक सौंपने के लिए कहा है। राजभवन के एक बयान के मुताबिक, राज्यपाल ने उद्धव ठाकरे को संबोधित एक पत्र में कहा, ‘‘मैंने देखा है कि महाराष्ट्र विकास आघाड़ी के पास 166 निर्वाचित सदस्य हैं। ’’

बयान में कहा गया है कि क्योंकि उद्धव महाराष्ट्र विधानमंडल के सदस्य नहीं हैं इसलिए उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के छह महीने के भीतर सदस्य बनना होगा। कांग्रेस-राकांपा के नेताओं के साथ राज्यपाल से भेंट करने वाले शिवसेना के एक नेता ने बताया कि ठाकरे दादर में शिवाजी पार्क में 28 नवंबर को शाम छह बजकर 40 मिनट पर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रशिव सेनाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)देवेंद्र फड़नवीसअजित पवारशरद पवारउद्धव ठाकरेनरेंद्र मोदीअमित शाहसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?