लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में उद्धव सरकार को फैसला, 36 जिलों में से 18 में कल से लॉकडाउन में ढील की घोषणा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 3, 2021 19:46 IST

18 ऐसे जिलों में अब पाबंदियों में ढील दी जाएगी जहां संक्रमण की दर पांच प्रतिशत अथवा उससे कम है और अस्पतालों में ऑक्सीजन की सुविधा वाले 75 प्रतिशत बिस्तर खाली हों।

Open in App
ठळक मुद्देविजय वडेत्तिवार ने बृहस्पतिवार को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक के बाद यह घोषणा की।लोकल ट्रेन सेवा को अभी फिलहाल आम लोगों के लिए नहीं खोला जाएगा। जिलों में शुक्रवार से सभी प्रकार की पाबंदियों को हटा लिया जाएगा।

मुंबईः महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के 18 ऐसे जिलों में कोविड-19 संबंधी पाबंदियों में शुक्रवार से ढील देने की घोषणा की है, जहां संक्रमण दर और अस्पतालों में ऑक्सीजन युक्त बिस्तरों की जरूरत वाले मरीजों की संख्या में कमी आई है।

 

आपदा प्रबंधन मंत्री विजय वडेत्तिवार ने बृहस्पतिवार को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक के बाद यह घोषणा की। मंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से निपटने के लिए अप्रैल में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगायी गई थीं। उन्होंने कहा कि राज्य के 18 ऐसे जिलों में अब पाबंदियों में ढील दी जाएगी जहां संक्रमण की दर पांच प्रतिशत अथवा उससे कम है और अस्पतालों में ऑक्सीजन की सुविधा वाले 75 प्रतिशत बिस्तर खाली हों।

जिन 18 जिलों में पाबंदियों में ढील दी जाएगी उनमें औरंगाबाद, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, धुले, गढ़चिरौली, गोंदिया, जलगांव, जालना, लातूर, नागपुर, नांदेड़, नासिक, यवतमाल, वाशिम, वर्धा, परभणी और ठाणे शामिल हैं। इन जिलों में शुक्रवार से सभी प्रकार की पाबंदियों को हटा लिया जाएगा। मुंबई में आंशिक रूप से पाबंदियों में ढील दी जाएगी, लेकिन मायानगरी की लाइफलाइन कही जाने वाले लोकल ट्रेन सेवा को अभी फिलहाल आम लोगों के लिए नहीं खोला जाएगा। 

महाराष्ट्र में राज्य बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं नहीं होंगी: मंत्री

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस महामारी से उपजे हालात के मद्देनजर इस साल 10वीं और 12वीं की राज्य बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। मंत्री विजय वडेट्टीवार ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। राहत एवं पुनर्वास मंत्री वडेट्टीवार ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 10वीं और 12वीं की राज्य बोर्ड की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं।

उन्होंने कहा, ''मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य के नाम अपने पिछले संबोधन के दौरान इसके संकेत दे दिये थे। आज औपचारिक निर्णय लिया गया।'' गौरतलब है कि दो दिन पहले केन्द्र ने कोविड-19 महामारी का हवाला देते हुए 12वीं की सीबीएसई की परीक्षाएं रद्द कर दी थीं।

महाराष्ट्र में इससे पहले कोविड-19 मामलों में वृद्धि के चलते 10 कक्षा की (एसएससी) बोर्ड की परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं, लेकिन इसका औपचारिक ऐलान नहीं किया गया था। मंत्री ने कहा कि कुछ लोगों ने परीक्षाएं रद्द करने का विरोध किया, लेकिन मुख्यमंत्री ठाकरे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार और अन्य संबंधित अधिकारियों से साथ बैठक में परीक्षाएं रद्द करने का फैसला लिया गया।  स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने बुधवार को कहा था कि इन परीक्षाओं पर अंतिम फैसला लेने के लिये राज्य के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को एक प्रस्ताव भेजा गया है।

 

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनाउद्धव ठाकरेमुंबईउद्धव ठाकरे सरकारकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए