लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: तुलजा भवानी मंदिर ने 2022-23 में 54 करोड़ रुपए की अर्जित की आय, पैसे देकर दर्शन से 15 करोड़ की हुई कमाई, जानें कितना चढ़ा सोना-चांदी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 9, 2023 14:55 IST

तुलजा भवानी मंदिर सदियों पुरानी है। यह महाराष्ट्र के उस्मानाबाद के तुलजापुर में स्थित है। हर साल यहां लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। कई मंदिरों की तरह यहां भी पैसे देकर सुलभ दर्शन की व्यवस्था है।

Open in App
ठळक मुद्दे 2009 से 2022 के बीच तुलजा भवानी मंदिर में कुल 207 किलोग्राम सोने और 2,570 किलोग्राम चांदी का चढ़ावा आया। मंदिर प्रशासन ने बताया कि 2021-22 में 29 करोड़ रुपये की आय हुई थी।पैसे देकर किए गए दर्शन से 15 करोड़ रुपये की आय हुई।

उस्मानाबादः महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले में स्थित मशहूर तुलजा भवानी मंदिर ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के  मुकाबले 2022-23 में दोगुनी आय अर्जित की है। मंदिर प्रशासन ने बताया कि 2022-23 में मंदिर ने करीब दोगुनी यानी 54 करोड़ रुपये की आय अर्जित की।

मंदिर संस्थान के अध्यक्ष एवं उस्मानाबाद के जिलाधीश डॉ. सचिन ओमबेस के मुताबिक 54 करोड़ रुपए की अर्जित आय में से श्रद्धालुओं द्वारा पैसे देकर किए गए दर्शन से 15 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान से 19 करोड़ रुपये मिले।

गौरतलब है कि तुलजा भवानी मंदिर सदियों पुरानी है। यह महाराष्ट्र के उस्मानाबाद के तुलजापुर में स्थित है। हर साल यहां लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। कई मंदिरों की तरह यहां भी पैसे देकर सुलभ दर्शन की व्यवस्था है।

जिलाधीश ने कहा, ‘हम मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं और इसके कारण आय बढ़ी है। कई लोगों ने पैसे देकर दर्शन करने की सुविधा ली, जिसके लिए मंदिर प्रत्येक व्यक्ति से 500 रुपये का शुल्क लेता है।’’

जिलाधीश ने बताया कि जून के अंत तक की गई गणना के अनुसार, 2009 से 2022 के बीच तुलजा भवानी मंदिर में कुल 207 किलोग्राम सोने और 2,570 किलोग्राम चांदी का चढ़ावा आया। तुलजापुर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की अनुमति से मास्टर प्लान भी बनाया जा रहा है जो आखिरी चरण में है और इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :तुलजापुरमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?