महाराष्ट्र राकांपा कार्यकर्ताओं के लिये 28 जनवरी से ‘संवाद यात्रा’ शुरू करेगी

By भाषा | Published: January 23, 2021 06:45 PM2021-01-23T18:45:10+5:302021-01-23T18:45:10+5:30

Maharashtra to start 'Samvad Yatra' for NCP workers from 28 January | महाराष्ट्र राकांपा कार्यकर्ताओं के लिये 28 जनवरी से ‘संवाद यात्रा’ शुरू करेगी

महाराष्ट्र राकांपा कार्यकर्ताओं के लिये 28 जनवरी से ‘संवाद यात्रा’ शुरू करेगी

मुंबई, 23 जनवरी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की महाराष्ट्र इकाई राज्य में पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिये 28 जनवरी से “राकांपा परिवार संवाद यात्रा” शुरू करेगी।

राकांपा प्रदेश में शिवसेना के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार का हिस्सा है।

राकांपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कार्यक्रम के पहले चरण की शुरुआत गढ़चिरौली जिले के अहेरी से होगी।

उन्होंने कहा, “पहला चरण 17 दिनों तक चलेगा और इसमें नासिक को छोड़कर विदर्भ और उत्तरी महाराष्ट्र के 14 जिलों के 82 विधानसभा क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा। इसमें 10 जनसभाओं के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं की 135 सभाएं होंगी।”

यात्रा के दौरान सड़क मार्ग से करीब 3000 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा और यात्रा में इन क्षेत्रों के प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते वह इन सभी क्षेत्रों की यात्रा करेंगे।

उन्होंने कहा कि यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत 20 फरवरी से होगी जिसमें मराठवाड़ा क्षेत्र को शामिल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि एक मार्च को शुरू हो रहे राज्य विधानसभा के बजट सत्र के बाद यह कवायद फिर शुरू की जाएगी।

पाटिल ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करते रहना है। इसका उद्देश्य इन क्षेत्रों में शिवसेना व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय सुनिश्चित करना भी है।

उन्होंने कहा, “हमारा प्रयास अपने कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाने के साथ ही एमवीए गठबंधन को भी मजबूती देने का है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra to start 'Samvad Yatra' for NCP workers from 28 January

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे