लाइव न्यूज़ :

Maharashtra: शिवसेना का भाजपा पर तंज, कहा- अब केवल मेहुल चोकसी, नीरव मोदी, विजय माल्या का BJP में शामिल होना बाकी है

By भाषा | Updated: July 5, 2023 14:52 IST

यूबीटी के मुखपत्र सामना में महाराष्ट्र के राजनीतिक परिदृश्य को ‘वन (डाउट) फुल एंड टू हाफ’’ फिल्म करार दिया गया। इसका प्रत्यक्ष तौर पर इशारा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा दो उप मुख्यमंत्रियों देवेन्द्र फड़नवीस तथा अजित पवार की ओर था।

Open in App
ठळक मुद्देसामना में महाराष्ट्र के राजनीतिक परिदृश्य को ‘वन (डाउट) फुल एंड टू हाफ’’ फिल्म करार दिया गया। इशारा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा दो उप मुख्यमंत्रियों देवेन्द्र फड़नवीस तथा अजित पवार की ओर था।सामना में कहा गया कि भ्रष्टाचार, नैतिकता और लूट पर बात करने का भाजपा के पास कोई आधार नहीं है।

मुंबईः राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार के महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने के कुछ दिन बाद शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने बुधवार को तंज किया कि अब केवल कथित आर्थिक अपराधी मेहुल चोकसी, नीरव मोदी और विजय माल्या का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होना बाकी है।

यूबीटी के मुखपत्र सामना में महाराष्ट्र के राजनीतिक परिदृश्य को ‘वन (डाउट) फुल एंड टू हाफ’’ फिल्म करार दिया गया। इसका प्रत्यक्ष तौर पर इशारा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा दो उप मुख्यमंत्रियों देवेन्द्र फड़नवीस तथा अजित पवार की ओर था।

संपादकीय में दावा किया गया कि राकांपा के घटनाक्रम के पीछे दिल्ली में मौजूद ‘‘महाशक्ति’’ का हाथ है। इसमें कहा गया कि उच्चतम न्यायालय ने एक फैसले में स्पष्ट किया है कि किसी पार्टी का एक विधायक दल पार्टी और उसके चुनाव चिह्न पर दावा नहीं कर सकता। सामना में कहा गया कि भ्रष्टाचार, नैतिकता और लूट पर बात करने का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास कोई आधार नहीं है।

इसमें कहा गया है, ‘‘ भाजपा ने जो महाराष्ट्र में किया उसके लिए उसका मजाक उड़ाया जा रहा है। पार्टी को अब केवल मेहुल चोकसी, नीरव मोदी और विजय माल्या को शामिल करना बाकी है। एक को पार्टी का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया जाएगा, दूसरे को नीति आयोग में नियुक्त किया जाएगा और तीसरे को भारतीय रिजर्व बैंक का गवर्नर बनाया जाएगा।’’

आरोप हैं कि मेहुल चोकसी, नीरव मोदी और विजय माल्या ने अपनी कंपनियों के जरिए धन की हेरा फेरी करके सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के साथ धोखाधड़ी की जिससे बैंकों को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचा है। संपादकीय में कहा गया है कि 2014 के विधानसभा चुनाव से पहले फड़नवीस ने दावा किया था कि अजित पवार सिंचाई घोटाले के आरोप में जेल जाएंगे, लेकिल राकांपा नेता ने उनकी मौजूदगी में ही रविवार को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

मराठी समाचारपत्र में कहा गया कि विभागों के बंटवारे (नए मंत्रियों को) के बारे में चर्चा मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में होनी चाहिए, लेकिन यह हुआ फडणवीस के आवास ‘सागर’ में। इसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री शिंदे के लिए ‘‘बहुत ही खराब हालात हैं।’’ 

टॅग्स :शिव सेनाउद्धव ठाकरेनीरव मोदीमेहुल चौकसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत12 जिला पंचायत चुनाव में 12 जगह महायुती सत्ता, मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा-पंचायत समिति में 125 में से 105 जगह पर महायुती सभापति बनेंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?