लाइव न्यूज़ :

200 सीटें जीतने का दावा 'दिल्लीवाले' कर रहे हैं, बोले संजय राउत, चुनाव के लिए तैयार, 100 से ज्यादा सीटें जीतेंगे

By अनिल शर्मा | Updated: July 5, 2022 11:58 IST

एकनाथ शिंदे खेमे में गए शिवसेना के विधायकों को लेकर संजय राउत ने कहा कि अगर किसी को गुमराह कर, फंसाकर लेकर गए हैं तो हमें अभी भी उम्मीद है कि वे वापस आएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत ने कहा, 200 सीटें जीतने का दावा शिंदे खेमा नहीं दिल्ली (भाजपा) वाले कर रहे हैंराउत ने कहा, मध्यावधि चुनाव करा लें, हम 100 से ज्यादा सीटें जीतेंगे

मुंबईः  एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली सरकार के विश्वास मत हासिल करने के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने दावा किया है कि अगर महाराष्ट्र में अभी चुनाव होते हैं तो उनकी पार्टी 100 से ज्यादा सीटें जीतेगी। संजय राउत ने यह भी कहा कि शिवसेना मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार हैं। शिवसेना सांसद ने एकनाथ शिंदे खेमा के 200 सीटें जीतने के दावे को खारिज कर दिया और कहा कि 200 सीटें जीतने की बात दिल्ली यानी भाजपा वाले कर रहे हैं।

बकौल संजय राउत, 200 सीट जीतने की बात यह (एकनाथ शिंदे खेमा) नहीं दिल्ली (भाजपा) वाले कर रहे हैं। हम मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार हैं, क्या वे तैयार हैं? अगर अभी चुनाव होता है तो हम 100 से ज्यादा सीटें जीतेंगे... ममता (बनर्जी) ने कहा है, सिर्फ पैसा नहीं बल्कि और भी कुछ मिला है।

शिंदे खेमे में गए शिवसेना के विधायकों को लेकर संजय राउत ने कहा कि अगर किसी को गुमराह कर, फंसाकर लेकर गए हैं तो हमें अभी भी उम्मीद है कि वे वापस आएंगे। वे भी हमारे ही लोग हैं। सुबह का भूला शाम को लौट आए तो उसे भूला नहीं कहते। यह जो भूले बिखरे लोग हैं आ जाएंगे।

एकनाथ शिंदे खेमे द्वारा शिवसेना नेताओं को अयोग्य नोटिस भेजने पर संजय राउत ने कहा, उन्हें (नोटिस) भेजने दीजिए, यह एक प्रक्रिया है। आदित्य ठाकरे जी को छोड़कर बाकी को दिया गया है, यह मुझे नहीं पता। जिन 14 विधायकों को नोटिस भेजा गया वे भी बालासाहेब ठाकरे के चेले और शिवसैनिक हैं।

उधर, महाराष्ट्र विधानसभा में एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली सरकार के विश्वास मत हासिल करने की पृष्ठभूमि में शिवसेना प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा उनकी पार्टी को खत्म करने की साजिश रच रही है और उन्होंने उसे राज्य में मध्यावधि चुनाव कराने की चुनौती दी। शिवसेना भवन में यहां पार्टी के जिला प्रमुखों की एक बैठक को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि विधानसभा को मनमाने तरीके से चलाना संविधान का अपमान है।

टॅग्स :संजय राउतमहाराष्ट्रBJPएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?