लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में सरकार गठन पर सस्पेंस बरकरार, शिवसेना प्रमुख ने बुलाई 22 नवंबर को पार्टी के सभी विधायकों की बैठक

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 19, 2019 19:15 IST

महाराष्ट्रः 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के 24 अक्टूबर को घोषित चुनाव नतीजों में कोई भी पार्टी पूर्ण बहुमत के लिए जरूरी 145 सीटें हासिल नहीं कर पाई। बीजेपी को 105 सीटों पर जीत मिली, जबकि शिवसेना ने 56 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिलीं। 

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर शिवसेना एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है, लेकिन उसे फिलहाल सफलता हाथ नहीं लग सकी है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे मुंबई में अपने आवास पर पार्टी विधायकों की बैठक बुलाई है।

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर शिवसेना एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है, लेकिन उसे फिलहाल सफलता हाथ नहीं लग सकी है। वह मुख्यमंत्री पद को लेकर अड़ी हुई है। इस बीच शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे मुंबई में अपने आवास पर पार्टी विधायकों की बैठक बुलाई है। यह बैठक 22 नवंबर को होनी है, जिसमें आगे की रणनीति पर फैसला लिया जाएगा।   

इसको लेकर शिवसेना के एक नेता ने कहा कि पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे बैठक को संबोधित करेंगे, जिसमें राज्य में सरकार गठन को लेकर पार्टी की भविष्य की रणनीति पर विचार-विमर्श किये जाने की उम्मीद है। महाराष्ट्र में फिलहाल राष्ट्रपति शासन लागू है और कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना सरकार गठन के रास्ते तलाश रही हैं।  इधर, शिवसेना नेता संजय राउत से विनायक दामोदर सावरकर को भारत रत्न देने के बारे में सवाल किया गया, जिस पर उन्होंने कहा कि हमने सावरकर को भारत रत्न देने का हमेशा समर्थन किया है।

गौरतलब है कि 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के 24 अक्टूबर को घोषित चुनाव नतीजों में कोई भी पार्टी पूर्ण बहुमत के लिए जरूरी 145 सीटें हासिल नहीं कर पाई। बीजेपी को 105 सीटों पर जीत मिली, जबकि शिवसेना ने 56 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिलीं। 

गठबंधन कर चुनाव लड़ी बीजेपी और शिवसेना को बहुमत तो मिला लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान के चलते वे मिलकर सरकार नहीं बना पाईं। बीजेपी और शिवसेना के अलग-अलग रास्ते अख्तियार करने के बाद शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के पास पहुंची। हालांकि, कई दौर की बातचीत के बाद भी अभी तक तीनों पार्टियों के बीच सरकार गठन को लेकर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019शिव सेनामहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत12 जिला पंचायत चुनाव में 12 जगह महायुती सत्ता, मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा-पंचायत समिति में 125 में से 105 जगह पर महायुती सभापति बनेंगे?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो