लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: बैठक के बाद पवार का ऐलान- सीएम के लिए उद्धव के नाम पर सहमति, पर शिवसेना चीफ ने साधी चुप्पी

By विनीत कुमार | Updated: November 22, 2019 19:04 IST

शरद पवार ने ये भी कहा कि शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में और जानकारी दी जाएगी। हालांकि, वहीं उद्धव ठाकरे ने अपने नाम पर कुछ भी साफ-साफ नहीं कहा।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की बैठक के बाद शरद पवार ने की पत्रकारों से बातपवार ने कहा- 'उद्धव ठाकरे के नाम पर सहमति बनी, अभी और विषयों पर चर्चा जारी'

शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरेमहाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री हो सकते हैं। एनसीपी चीफ शरद पवार ने शुक्रवार शाम शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की बैठक के बाद ये जानकारी दी। बैठक खत्म होने के बाद बाहर निकले शरद पवार ने कहा कि सीएम पद के लिए उद्धव ठाकरे के नाम पर सभी के बीच सहमति बन गई है।

साथ ही पवार ने ये भी कहा कि शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में और जानकारी दी जाएगी। हालांकि, वहीं उद्धव ठाकरे ने कुछ भी साफ-साफ नहीं कहा। पवार ने बैठक के बाद कहा, 'महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर चर्चा हुई। हम चाहते हैं कि सरकार 5 साल चले। इस बैठक में नेतृत्व को लेकर उद्धव ठाकरे के नाम पर सहमति बन गई है।'

उद्धव ठाकरे ने क्या कहा..

वहीं, बैठक के बाद जब पत्रकारों ने उद्धव ठाकरे से पूछा कि वे क्या महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं, शिवसेना चीफ ने कहा, 'पहली बार तीनों पार्टियों के नेता एक साथ बैठे और सरकार को लेकर चर्चा हुई। हम नहीं चाहते कि तीनों पार्टियों के बीच किसी भी मुद्दे पर गतिरोध हो। बैठक में सकारात्मक चर्चा हुई।' 

इससे पहले शुक्रवार दिन भर महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर हलचल तेज रही। शाम को तीनों पार्टियां पहली बार एक साथ इस मुद्दे पर बैठक के लिए एक साथ आईं। इस बैठक में एकनाथ शिंदे, सुभाष देसाई, संजय राउत (शिवसेना), अहमद पटेल, मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल, अविनाश पांडे, बालासाहेब थोराट, पृथ्वीराज चव्हाण (कांग्रेस), प्रफुल्ल पटेल, जयंत पाटिल, अजित पवार (एनसीपी) जैसे नेताओं ने हिस्सा लिया।

ये बैठक दक्षिण मुंबई के नेहरू केंद्र में हुई। राज्य में फिलहाल राष्ट्रपति शासन लगा हुआ है। बता दें कि राज्य में बीजेपी और शिवसेना ने मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा था और गठबंधन को बहुमत मिला था जिसमें बीजेपी को 105 और शिवसेना को 56 सीटें आई थीं। राज्य में विधानसभा की 288 सीटें हैं। एनसीपी और कांग्रेस ने गठबंधन में चुनाव लड़ा था और उन्हें क्रमश: 54 और 44 सीटें मिली हैं। शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की सीटें 154 होती हैं जो बहुमत की 145 की संख्या से ज्यादा है।

टॅग्स :महाराष्ट्रविधानसभा चुनावशरद पवारउद्धव ठाकरेराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी