लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: संजय राउत ने राज ठाकरे को बताया 'नया हिंदू ओवैसी', कहा- राज्य में शांति को खतरे में डालने की कोशिश की गई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 17, 2022 13:08 IST

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में शांति को खतरे में डालने की कोशिश की गई लेकिन यहां के लोग और पुलिस शांतिप्रिय हैं। राज्य के 'नए ओवैसी'...'हिंदू ओवैसी'...के माध्यम से कुछ लोगों का मिशन राम और हनुमान के नाम पर दंगा भड़काना था लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देराउत ने कहा कि महाराष्ट्र में शांति को खतरे में डालने की कोशिश की गई लेकिन यहां के लोग और पुलिस शांतिप्रिय हैं।चुनाव में राजनीतिक फायदा उठाने के लिए जानबूझकर देश का माहौल खराब किया जा रहा है।उन्होंने आगे कहा कि ये घटनाएं पूर्व-नियोजित और राजनीतिक रूप से प्रायोजित हैं।

मुंबई: रामनवमी के बाद हनुमान जयंती पर देश के कुछ राज्यों में सांप्रदायिक तनाव पैदा होने के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने रविवार को कहा कि 'नए हिंदू ओवैसी' के माध्यम से महाराष्ट्र में भी शांति भंग करने की कोशिश की गई।

राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में शांति को खतरे में डालने की कोशिश की गई लेकिन यहां के लोग और पुलिस शांतिप्रिय हैं। राज्य के 'नए ओवैसी'...'हिंदू ओवैसी'...के माध्यम से कुछ लोगों का मिशन राम और हनुमान के नाम पर दंगा भड़काना था लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे।

इसके बाद जब पत्रकारों ने उनसे मुझसे कि क्या आपने राज ठाकरे को 'नया हिंदू ओवैसी' कहा तो उन्होंने कहा कि मैंने किसी का नाम नहीं लिया... भाजपा ने यूपी चुनाव जीतने के लिए एआईएमआईएम के ओवैसी से जो भी काम कराया, वही महाराष्ट्र के 'नए हिंदू ओवैसी' से भाजपा करने को कह रही है।

वहीं, दिल्ली के जहांगीरपुरी में शनिवार को हुई हिंसा पर राउत ने कहा कि चुनाव में राजनीतिक फायदा उठाने के लिए जानबूझकर देश का माहौल खराब किया जा रहा है। रामनवमी और हनुमान जयंती पर पहले कभी ऐसी घटनाएं नहीं हुईं, ये त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाते थे।

उन्होंने आगे कहा कि ये घटनाएं पूर्व-नियोजित और राजनीतिक रूप से प्रायोजित हैं। यह हिंदू-मुस्लिम दंगों को भड़काने के लिए किया जा रहा है क्योंकि हिंदू-पाक, सर्जिकल स्ट्राइक और राम मंदिर के मुद्दे काम नहीं करेंगे।

हालांकि, इससे पहले राज ठाकरे ने कहा था कि हम महाराष्ट्र में दंगे नहीं चाहते। नमाज अदा करने का किसी ने विरोध नहीं किया। लेकिन अगर आप (मुसलमान) लाउडस्पीकर पर करते हैं, तो हम इसके लिए लाउडस्पीकर का भी इस्तेमाल करेंगे। मुसलमानों को समझना चाहिए कि धर्म कानून से बड़ा नहीं है। 3 मई के बाद, मैं देखूंगा कि क्या करना है।

टॅग्स :महाराष्ट्रराज ठाकरेसंजय राउतशिव सेनामहाराष्ट्र नवनिर्माण सेना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?