लाइव न्यूज़ :

अगर ऐसी राजनीति चल रही है तो कौन अनुमान लगा सकता है अगले दो महीने में क्या होगा, केंद्रीय मंत्री ने कहा-ऐसा जादू हुआ...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 23, 2022 15:44 IST

औरंगाबाद जिले के कन्नड़ शहर में केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता रावसाहेब दानवे ने 2019 के विधानसभा चुनावों के परिणाम के बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के बदले हुए राजनीतिक रुख के बारे में भी बात की।

Open in App
ठळक मुद्देकिसी ने नहीं सोचा था कि सत्ता में ढाई साल पूरे करने वाली एमवीए सरकार गिर जाएगी।एकनाथ शिंदे और शिवसेना के 39 विधायकों द्वारा ठाकरे के नेतृत्व के खिलाफ बगावत करने के बाद गिर गई।एमवीए सरकार में शिवसेना के अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस शामिल थी।

औरंगाबादः केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता रावसाहेब दानवे ने महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के बीच कार्यकाल में ही गिरने की अटकलों का संदर्भ देते हुए कहा कि ‘ऐसी राजनीति चलती रही’ तो कोई नहीं जानता कि दो महीने बाद क्या होगा।

 

औरंगाबाद जिले के कन्नड़ शहर में सभा को संबोधित करते हुए, भाजपा नेता ने 2019 के विधानसभा चुनावों के परिणाम के बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के बदले हुए राजनीतिक रुख के बारे में भी बात की। दानवे ने कहा, ‘‘किसी ने नहीं सोचा था कि सत्ता में ढाई साल पूरे करने वाली एमवीए सरकार गिर जाएगी। लेकिन ऐसा जादू हुआ कि सरकार एक रात में गिर गई।

अगर ऐसी राजनीति चल रही है तो कौन अनुमान लगा सकता है कि अगले दो महीने में क्या होगा।’’ उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली एमवीए सरकार इस साल जून में एकनाथ शिंदे और शिवसेना के 39 विधायकों द्वारा ठाकरे के नेतृत्व के खिलाफ बगावत करने के बाद गिर गई।

एमवीए सरकार में शिवसेना के अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस शामिल थी। दानवे ने कहा कि जब 2019 के विधानसभा चुनाव के नतीजे आए, तो शिवसेना को एहसास हुआ कि उसके बिना अगली सरकार नहीं बन सकती।

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘उन्होंने (शिवसेना नेताओं ने) कहा कि पार्टी के लिए सभी विकल्प खुले हैं और उन्होंने अपनी पुरानी सहयोगी भाजपा से नाता तोड़ लिया।’’ मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा से नाता तोड़ने के बाद शिवसेना ने राकांपा और कांग्रेस से हाथ मिला लिया और उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने।  

टॅग्स :महाराष्ट्रBJPशिव सेनाउद्धव ठाकरेदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो