लाइव न्यूज़ :

Road Accident: महाराष्ट्र के बुलडाणा में दो बसों की आमने-सामने टक्कर में 6 लोगों की मौत, 21 घायल

By अनिल शर्मा | Updated: July 29, 2023 10:54 IST

जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि हादसे की वजह के कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात बाधित रहा। 

Open in App
ठळक मुद्दे दुर्घटना शुक्रवार देर रात करीब ढाई बजे मल्कापुर कस्बे के एक फ्लाईओवर पर हुई । एक बस अमरनाथ से हिंगोली लौट रही थी जबकि दूसरी बस नासिक की तरफ जा रही थी।

मुंबईः महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में शुक्रवार देर रात भीषण हादसा हो गया। यहां दो निजी बस की आमने-सामने की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए। जिला कलेक्टर डॉ एचपी तुम्मोड ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दुर्घटना शुक्रवार देर रात करीब ढाई बजे मल्कापुर कस्बे के एक फ्लाईओवर पर हुई ।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक बस अमरनाथ से हिंगोली लौट रही थी जबकि दूसरी बस नासिक की तरफ जा रही थी। उन्होंने बताया कि नासिक जा रही बस ने एक ट्रक से आगे निकलने की कोशिश की और इसी क्रम में वह सामने से आ रही दूसरी बस से टकरा गई। इस टक्कर में दो महिलाओं सहित 6 लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए।

हादसे के बाद का वीडियो सामने आया है जिसमे दोनों बसों के आमने-सामने की टक्कर को देखा जा सकता है। इससे दोनों ही बसों के अगले हिस्से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि हादसे की वजह के कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात बाधित रहा। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :महाराष्ट्रसड़क दुर्घटनाबुलढाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?