लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र चुनाव: प्रफुल्ल पटेल ने किया साफ- मजबूत विपक्ष बनाएगी NCP, BJP-शिवसेना के लिए यह कहा

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: October 26, 2019 14:12 IST

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता प्रफुल्ल पटेल ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ''मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि हम विपक्ष में रहेंगे और मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। हम सरकार गठन में कोई भूमिका नहीं चाहते हैं। बीजेपी-शिवसेना को जनादेश मिला है इसलिए उनको शुभकामनाएं।''

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद समीकरणों में गठजोड़ करके बन रही सरकार बनाने की संभावना को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने अपना रुख स्पष्ट किया है।राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि वह राज्य में मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगी। 

महाराष्ट्रविधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद समीकरणों में गठजोड़ करके बन रही सरकार बनाने की संभावना को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने अपना रुख स्पष्ट किया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि वह राज्य में मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगी। 

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता प्रफुल्ल पटेल ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ''मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि हम विपक्ष में रहेंगे और मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। हम सरकार गठन में कोई भूमिका नहीं चाहते हैं। बीजेपी-शिवसेना को जनादेश मिला है इसलिए उनको शुभकामनाएं।''

महाराष्ट्र में कुल 288 विधानसभा सीटें हैं। इस बार के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 105 सीटों पर जीत मिली है। उसके सहयोगी दल शिवसेना के खाते में 56 सीटें आई हैं। 

वहीं, एनसीपी को 54, कांग्रेस को 44 सीटें मिली हैं। बाकी सीटें अन्य क्षेत्रीय दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में गई हैं। कयासबाजी हो रही थी कि अगर शिवसेना की बात बीजेपी से नहीं बनती है तो उसकी 56 सीटों के साथ एनसीपी (54) और कांग्रेस(44) मिलकर सरकार बना लेंगी लेकिन प्रफुल्ल पटेल ने अपने बयान से इस कयायबाजी पर विराम लगा दिया। 

फिलहाल महाराष्ट्र में सरकार गठन का मामला बीजेपी और शिवसेना के बीच हिस्सेदारी को लेकर अटका है। शिवसेना को उसके संस्थापक बाला साहब ठाकरे का वचन जज्बाती कर रहा है कि एक दिन महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री शिवसेना का होगा। 

बता दें कि पिछली बार भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव अकेली लड़ी थी लेकिन इस बार शिवसेना के साथ गठबंधन में उतरी। 

भारतीय चुनाव आयोग के आंकड़ो के मुताबिक, इस बार बीजेपी के अलावा महाराष्ट्र की राजनीति में तीन अहम पार्टियों शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के मत प्रतिशत में भी गिरावट आई है।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रअसेंबली इलेक्शन 2019विधानसभा चुनावराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?