लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में पिछले 13 दिनों में सामने आए हैं कोरोना वायरस के 19561 मामले, 10 हजार पहुंचने में लगे थे 53 दिन

By सुमित राय | Updated: May 19, 2020 14:14 IST

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की चपेट में अब तक 35058 लोग आ चुके हैं और इनमें से 19561 मामले पिछले 13 दिनों में सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में पिछले दो दिनों में लगातार दो हजार से ज्यादा कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। सोमवार को राज्य में 2033 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि रविवार को 2347 मामले आए थे।

कोरोना वायरस का कहर महाराष्ट्र में लगातार बढ़ता जा रहा है और अब तक राज्य में 35 हजार से ज्यादा लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। सबसे चिंता वाली बात है कि इनमें से 19561 मामले पिछले 13 दिनों में सामने आए हैं यानि प्रतिदिन औसतन करीब 1500 लोग कोविड-19 के शिकार हुए हैं।

कोविड-19 के तेजी से बढ़ते मामले को देखते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लॉकडाउन के चौथे चरण में रेड जोन में अधिकांश प्रतिबंधों को जारी रखने का फैसला किया है, जो सोमवार से लागू हुआ और 31 मई तक लागू रहेगा।

लगातार दो दिनों से सामने आए हैं 2 हजार से ज्यादा मामले

महाराष्ट्र में पिछले दो दिनों में लगातार दो हजार से ज्यादा कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। सोमवार को राज्य में कोविड-19 के 2033 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि रविवार को 2347 पॉजिटिव मामले सामने आए थे, जो राज्य में एक दिन में नए मामलों का सर्वाधिक आंकड़ा है।

53 दिनों में 10 हजार मामले और फिर 19 दिनों में 25 हजार

महाराष्ट्र में पहला मामला सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 10 हजार तक पहुंचने में 53 दिन लगे थे, जबकि इसके बाद 18 दिनों के भीतर यह आंकड़ा 35 हजार तक पहुंच गया।

महाराष्ट्र में 35058 लोग हो चुके हैं कोरोना से संक्रमित

राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि महाराष्ट्र ने 35058 कोविड-19 के पॉजिटिव मामले दर्ज किए हैं, जिनमें से 25392 अभी भी सक्रिय हैं। बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से 1249 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 8437 लोग ठीक भी हुए हैं।

देशभर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख के पार

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में 101139 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 3163 लोगों की मौत हो चुकी है और 39173 लोग ठीक भी हुए हैं। कोरोना से संक्रमित एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है और अभी भी 58802 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनामहाराष्ट्रसीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी