महाराष्ट्र : आयकर आयुक्त के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

By भाषा | Published: May 17, 2021 01:03 AM2021-05-17T01:03:48+5:302021-05-17T01:03:48+5:30

Maharashtra: Rape case filed against Income Tax Commissioner | महाराष्ट्र : आयकर आयुक्त के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

महाराष्ट्र : आयकर आयुक्त के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

नागपुर 16 मई महाराष्ट्र के नागपुर जिले में आयकर विभाग के एक आयुक्त के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि एक महिला डॉक्टर ने आयकर आयुक्त पर शादी का भरोसा देकर दुष्कर्म करने और गर्भपात के लिए बाध्य करने का आरोप लगाया है।

35 वर्षीय अभियुक्त पुड्डुचेरी का रहने वाला है।

एक पुलिस अधिकारी ने शिकायत के हवाले से बताया कि आरोपी नागपुर के सरकारी अस्पताल में काम करने वाली महिला डॉक्टर के संपर्क में आया। वह राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी में प्रशिक्षण के लिए वर्ष 2019 से ही नागपुर में रह रहा था।

शिकायत के मुताबिक आरोपी एक दिन अस्पताल में इलाज के लिए गया जहां उसकी दोस्ती महिला डॉक्टर से हो गयी।

प्राथमिकी के हवाले से अधिकारी ने बताया कि जब महिला डॉक्टर ने बताया कि वह प्रशासनिक सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही है तब आरोपी ने अपना फोन नंबर महिला डॉक्टर को दे दिया।

इसके बाद आरोपी ने महिला से शादी करने का भरोसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए।

आरोपी ने कई बार महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें भी खींच लीं। महिला जब गर्भवती हो गयी तो आरोपी ने उससे गर्भपात कराने के लिए कहा।

शादी के लिए कहने पर आरोपी ने महिला की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी भी दी।

अधिकारी के बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Rape case filed against Income Tax Commissioner

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे