लाइव न्यूज़ :

Rajya Sabha Election: महाराष्ट्र विधानसभा में 25 अन्य विधायक पर सभी की नजर, बीजेपी के 106 MLA के साथ रेल मंत्री वैष्णव ने की बैठक, एमवीए ने 151 विधायकों को मुंबई बुलाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 5, 2022 20:31 IST

Rajya Sabha Election: शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस की महा विकास आघाड़ी (एमवीए) ने सात जून को मुंबई में अपने सभी विधायकों की बैठक बुलाई है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के धनंजय महादिक और शिवसेना के संजय पवार के बीच है। भाजपा ने तीन, शिवसेना ने दो और कांग्रेस व राकांपा ने एक-एक उम्मीदवार उतारे हैं। एमवीए ने सात जून को मुंबई में अपने सभी विधायकों की बैठक बुलाई है।

Rajya Sabha Election: रेल मंत्री और महाराष्ट्र में 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पर्यवेक्षक अश्विनी वैष्णव ने रविवार को राज्य के भाजपा नेताओं के साथ बैठक की। दक्षिण मुंबई स्थित भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में हिस्सा लेने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता आशीष शेलार ने कहा कि चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दे दिया गया है।

 

 

इस बीच, शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस की महा विकास आघाड़ी (एमवीए) ने सात जून को मुंबई में अपने सभी विधायकों की बैठक बुलाई है। महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फड़नवीस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शामिल हुए, क्योंकि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद पृथकवास में हैं।

उन्होंने कहा कि सभी विधायकों को अपने विवेक के अनुसार मतदान करना चाहिए। शिवसेना नेता और राज्य सरकार में मंत्री उदय सामंत ने संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि एमवीए के सभी चार उम्मीदवार आराम से चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा, “चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। मुझे नहीं पता कि भाजपा में तीन उम्मीदवार उतारने की हिम्मत कहां से आ रही है।”

महाराष्ट्र से छठी राज्यसभा सीट के लिए चुनावी मुकाबला भाजपा के धनंजय महादिक और शिवसेना के संजय पवार के बीच है। कुल छह सीट के लिये हो रहे चुनाव में भाजपा ने तीन, शिवसेना ने दो और कांग्रेस व राकांपा ने एक-एक उम्मीदवार उतारे हैं। उधर, एमवीए ने सात जून को मुंबई में अपने सभी विधायकों की बैठक बुलाई है।

कांग्रेस नेता एवं राज्य सरकार में मंत्री सतेज पाटिल ने संवाददाताओं से कहा कि 10 जून को स्पष्ट हो जाएगा कि कितने विधायक एमवीए के साथ हैं। सू्त्रों के मुताबिक, चुनाव होने तक शिवसेना (55), राकांपा (52) और कांग्रेस (44) के सभी विधायक मुंबई में एक साथ रहेंगे। महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा राज्यसभा चुनावों में निर्वाचक मंडल की भूमिका निभाएगी।

राकांपा के दो विधायक-अनिल देशमुख और नवाब मलिक जहां अभी जेल में हैं, वहीं एक सीट खाली पड़ी है। चार प्रमुख दलों के अलावा राज्य विधानसभा में निर्दलीय और छोटे दलों के 25 विधायक हैं। सदन में 106 सदस्यों वाली भाजपा ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अनिल बोंडे और धनंजय महादिक को उम्मीदवार बनाया है।

वहीं, राकांपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल और कांग्रेस ने इमरान प्रतापगढ़ी को मैदान में उतारा है। संजय राउत और संजय पवार राज्यसभा चुनाव में शिवसेना के प्रत्याशी हैं। शेलार ने दावा किया कि महादिक शिवसेना के संजय पवार को हराकर आसानी से जीत हासिल करेंगे।

एमवीए सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “भाजपा के पास अपने तीसरे उम्मीदवार को जिताने के लिए अतिरिक्त वोट हैं। यह हास्यास्पद है कि जो लोग अपने विधायकों को निगरानी में रखते हैं, वे लोकतंत्र की बात कर रहे हैं। यह विधायकों का अपमान है।” 

टॅग्स :राज्यसभा चुनावमहाराष्ट्रउद्धव ठाकरे सरकारBJPशिव सेनाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेसदेवेंद्र फड़नवीसउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है