महाराष्ट्र: राज्यसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस से रजनी पाटिल, भाजपा से संजय उपाध्याय होंगे उम्मीदवार

By भाषा | Published: September 20, 2021 08:50 PM2021-09-20T20:50:02+5:302021-09-20T20:50:02+5:30

Maharashtra: Rajni Patil from Congress, Sanjay Upadhyay from BJP for Rajya Sabha by-election | महाराष्ट्र: राज्यसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस से रजनी पाटिल, भाजपा से संजय उपाध्याय होंगे उम्मीदवार

महाराष्ट्र: राज्यसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस से रजनी पाटिल, भाजपा से संजय उपाध्याय होंगे उम्मीदवार

मुंबई, 20 सितंबर कांग्रेस ने अगले महीने होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए पार्टी की वरिष्ठ नेता रजनी पाटिल को उम्मीदवार बनाने की सोमवार को घोषणा की। राजीव सातव के निधन के कारण यह उपचुनाव कराया जा रहा है।

कांग्रेस ने एक विज्ञप्ति में कहा कि पाटिल शिवसेना के नेतृत्व वाले महा विकास आघाडी (एमवीए) की उम्मीदवार हैं, जिसमें कांग्रेस एक घटक है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चार अक्टूबर को होने वाले चुनाव के लिए पार्टी की मुंबई इकाई के महासचिव संजय उपाध्याय के नाम की घोषणा की है। भाजपा के एक प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सातव का निधन इसी साल 16 मई को हुआ था। उनका कार्यकाल दो अप्रैल 2026 को समाप्त होने वाला था। उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 22 सितंबर है। नामांकन पत्रों की जांच 23 सितंबर को होगी और नामांकन पत्र वापस लेने की आखिरी तारीख 27 सितंबर है। मतदान चार अक्टूबर को होगा और उसी दिन वोटों की गिनती होगी। महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के सदस्य मतदान करेंगे।

पाटिल (63) इससे पहले 2013 में राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुनी गई थीं। पाटिल ने 1996 में बीड लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने 1990 के दशक में जिला परिषद के लिए निर्वाचित होकर चुनावी राजनीति में अपना करियर शुरू किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Rajni Patil from Congress, Sanjay Upadhyay from BJP for Rajya Sabha by-election

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे