लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेसः 387 सदस्यीय समिति नियुक्त, 16 वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 38 उपाध्यक्ष, 5 वरिष्ठ प्रवक्ता, 108 महासचिव, 95 सचिव, कार्यकारी समिति के 87 सदस्य शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 30, 2025 15:41 IST

Maharashtra Pradesh Congress: मुख्यमंत्री रहे दिवंगत विलासराव देशमुख के पुत्र और पूर्व विधायक धीरज देशमुख को पहली बार वरिष्ठ प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देनाना पटोले, माणिकराव ठाकरे राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्य हैं।13 जिला इकाइयों के अध्यक्षों के नाम भी घोषित कर दिए गए हैं।नियुक्तियों में 40 प्रतिशत लोग अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से हैं।

मुंबईः महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति (एमपीसीसी) ने हर्षवर्धन सपकाल को राज्य इकाई के नए प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने के पांच महीने बाद अब 387 सदस्यीय समिति नियुक्त की है। इसमें 36 सदस्यीय राजनीतिक मामलों की समिति, 16 वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 38 उपाध्यक्ष, पांच वरिष्ठ प्रवक्ता, 108 महासचिव, 95 सचिव, कार्यकारी समिति के 87 सदस्य शामिल हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला राजनीतिक मामलों की समिति के अध्यक्ष हैं।

मुख्यमंत्री रहे दिवंगत विलासराव देशमुख के पुत्र और पूर्व विधायक धीरज देशमुख को पहली बार वरिष्ठ प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे और पृथ्वीराज चव्हाण, कांग्रेस की मुंबई इकाई के प्रमुख और लोकसभा सदस्य वर्षा गायकवाड़, राज्यसभा सदस्य रजनी पाटिल, इमरान प्रतापगढ़ी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, माणिकराव ठाकरे राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्य हैं।

पार्टी की 13 जिला इकाइयों के अध्यक्षों के नाम भी घोषित कर दिए गए हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि नियुक्तियों में 40 प्रतिशत लोग अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से हैं और राज्य के प्रत्येक क्षेत्र से मुस्लिम, आदिवासी, दलित समुदायों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि जिन क्षेत्रों से नेता पार्टी छोड़कर चले गए हैं, वहां से नए चेहरों को जगह दी गई है।

टॅग्स :महाराष्ट्रकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?