लाइव न्यूज़ :

NCP का दावा- शिवसेना नेता संजय राउत ने साधा उससे संपर्क, अब होगी आगे की बातचीत

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 3, 2019 15:06 IST

, एनसीपी नेता अजीत पवार का कहना है कि उन्हें कुछ समय पहले संजय राउत का संदेश मिला है। उस समय वह एक बैठक में थे इसलिए प्रतिक्रिया नहीं दे पाए।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आने के बाद से लगातार सरकार के गठन को लेकर गतिरोध बना हुआ है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और शिवसेना के बीच में मुख्यमंत्री की कुर्सी पाने को लेकर आपसी झगड़ा बरकरार है।राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने शिवसेना को लेकर अपना रुख नरम किया है और उसका कहना है कि शिनसेना ने उससे संपर्क किया है।   

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आने के बाद से लगातार सरकार के गठन को लेकर गतिरोध बना हुआ है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और शिवसेना के बीच में मुख्यमंत्री की कुर्सी पाने को लेकर आपसी झगड़ा बरकरार है। वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने शिवसेना को लेकर अपना रुख नरम किया है और उसका कहना है कि शिनसेना ने उससे संपर्क किया है।   

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, एनसीपी नेता अजीत पवार का कहना है कि उन्हें कुछ समय पहले संजय राउत का संदेश मिला है। उस समय वह एक बैठक में थे इसलिए प्रतिक्रिया नहीं दे पाए। चुनाव के बाद यह पहली बार है जब उन्होंने उनसे संपर्क किया है, उन्हें नहीं पता कि राउत ने क्यों मैसेज किया। वह थोड़ी देर में उसे फोन करूंगा। 

राउत ने रविवार को दावा किया है कि उनकी पार्टी को 170 विधायकों का समर्थन हासिल है। राउत ने बीजेपी के साथ जारी खींचतान के बीच रविवार को एएनआई से कहा, '170 से ज्यादा विधायक हमारा (शिवसेना) समर्थन कर रहे हैं और ये आंकड़ा 175 तक भी पहुंच सकता है।' महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 105 और शिवसेना ने 56 सीटें जीती हैं, जबकि बहुमत के लिए 145 सीटें होना आवश्यक हैं।बता दें महाराष्ट्र में 24 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित हुए थे। इसके बाद से बीजेपी और शिवसेना के गठबंधन के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर गतिरोध बना हुआ है। राज्य में 288 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव हुए थे, जिसमें बहुमत के लिए 145 सीट की जरूरत है। सूबे में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। उसे 105 सीटों पर जीत हासिल हुई, जबकि शिवसेना 56, एनसीपी 54, कांग्रेस 44 सीट हासिल कर सकी। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शिव सेनाअजीत पवारराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां