लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजे: मतगणना के पहले शिवसेना का दावा, हमारे बिना BJP नहीं बना सकती सरकार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 24, 2019 06:47 IST

संजय राऊत ने फिर दोहराया कि राज्य में शिवसेना का मुख्यमंत्री होगा.

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में शिवसेना ने बीजेपी से कम सीटों पर चुनाव लड़ा है.लोकसभा चुनाव 2019 शिवसेना और बीजेपी ने मिलकर लड़ा था.

शिवसेना के नेता संजय राऊत ने कहा है कि शिवसेना के बिना भाजपा राज्य में सरकार स्थापित नहीं कर सकती. हम लोगों ने गठबंधन कर चुनाव लड़ा है. दोनों दलों को एक-दूसरे के अलावा कोई विकल्प नहीं है. संवाददाताओं से बातचीत में राऊत ने दावा किया कि नई विधानसभा में शिवसेना के 100 से ज्यादा सदस्य चुनकर जाएंगे.

गुरुवार को होने वाली मतगणना के संदर्भ में उन्होंने कहा कि हरेक दल ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने के लिए ही चुनाव लड़ता है. शिवसेना इस चुनाव में सौ से ज्यादा सीटें जीतेगी. उनसे यह पूछे जाने पर कि भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल जाने पर क्या होगा? इस पर राऊत ने कहा कि महायुति को बहुमत मिलेगा. भाजपा को ज्यादा सीटें मिल सकती हैं.

वर्ष 2014 में उन्हें सौ से ज्यादा सीटें मिली थीं. इससे ज्यादा सीटें जीतने के लिए वे स्वाभाविक रूप से प्रयास करेंगे. आखिरकार सत्ताधारियों के पास जो कुछ साधन होते हैं, उनका लाभ उन्हें होता ही है. राऊत ने फिर दोहराया कि राज्य में शिवसेना का मुख्यमंत्री होगा. उद्धव ठाकरे ने भी इस बारे में कहा है. उनके नेतृत्व और दांवपेंच पर हम शिवसैनिकों को भरोसा है.

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन