लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Political Crisis: एकनाथ शिंदे और सीएम ठाकरे में फोन पर बातचीत, राउत बोले- शिवसेना प्रमुख के विश्वासपात्र नार्वेकर-फाटक सूरत होटल में मिले

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 21, 2022 20:49 IST

Maharashtra Political Crisis: शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि मिलिंद नार्वेकर और रवींद्र फाटक वहां (सूरत) गए थे। एकनाथ शिंदे से बातचीत हुई। 

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे और अन्य विधायकों से मुलाकात की।विधायक यहां सोमवार देर रात से डेरा डाले हुए हैं।नार्वेकर और फाटक सड़क मार्ग से मुंबई रवाना हो गए।

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट पर शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा कि एकनाथ शिंदे से बात हुई है और वह हमारे पुराने साथी हैं। हमारा उनके साथ अच्छा रिश्ता रहा है। हमने भाजपा का साथ क्यों छोड़ा वह सबको पता है जिसमें एकनाथ शिंदे भी शामिल रहे हैं। 

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि मिलिंद नार्वेकर और रवींद्र फाटक वहां (सूरत) गए थे। एकनाथ शिंदे से बातचीत हुई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा भेजे गए शिवसेना के दो नेताओं ने मंगलवार को सूरत के एक होटल में शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे और अन्य विधायकों से मुलाकात की।

महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार के अस्तित्व को खतरे में डालने की क्षमता वाले आंतरिक संकट को दूर करने को लेकर विस्तृत चर्चा की। ठाकरे के विश्वासपात्र मिलिंद नार्वेकर व रवींद्र फाटक तथा शिंदे और अन्य विधायकों के बीच यह चर्चा होटल में हुई। शिंदे व व उनके समर्थक विधायक यहां सोमवार देर रात से डेरा डाले हुए हैं।

करीब दो घंटे तक चली बैठक के बाद मीडिया के सवालों का जवाब दिए बिना नार्वेकर और फाटक सड़क मार्ग से मुंबई रवाना हो गए। महाराष्ट्र में विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के नतीजे आने के कुछ घंटे बाद शिंदे और उनके समर्थक विधायक सोमवार देर रात सूरत के होटल पहुंचे।

विधान परिषद की 10 सीटों के लिए हुए चुनाव में, भाजपा ने उन सभी पांच सीटों पर जीत हासिल की जिन पर उसने उम्मीदवार उतारे थे। हालांकि भाजपा के पास चार उम्मीदवारों को जिताने के लिए वोट थे। भाजपा ने यह जीत परोक्ष तौर पर एमवीए घटक दलों के कुछ विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के आधार पर हासिल की। राकांपा और शिवसेना ने दो-दो सीटों पर जीत हासिल की। एमवीए के एक अन्य सहयोगी, कांग्रेस को झटका लगा क्योंकि पार्टी के एक एमएलसी उम्मीदवार भाजपा के पांचवें उम्मीदवार से हार गए।

टॅग्स :एकनाथ शिंदेमहाराष्ट्रमुंबईउद्धव ठाकरे सरकारशिव सेनाBJPसंजय राउत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है