Maha Political Crisis: 34 विधायकों ने शिंदे को माना अपना नेता, राज्यपाल को भेजा प्रस्ताव, जानिए क्या है मामला

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 22, 2022 17:38 IST2022-06-22T17:33:22+5:302022-06-22T17:38:51+5:30

एकनाथ शिंदे के शिवसेना विधायक दल के नेता के रूप में बने रहने की बात कहते हुए 34 विधायकों के हस्ताक्षर वाले शिवसेना विधायक दल के प्रस्ताव को राज्यपाल के पास भेजा गया है।

Maharashtra Political Crisis 34 rebel Shiv Sena MLAs endorse Eknath Shinde as party leader | Maha Political Crisis: 34 विधायकों ने शिंदे को माना अपना नेता, राज्यपाल को भेजा प्रस्ताव, जानिए क्या है मामला

Maha Political Crisis: 34 विधायकों ने शिंदे को माना अपना नेता, राज्यपाल को भेजा प्रस्ताव, जानिए क्या है मामला

Highlightsमहाराष्ट्र में राजनीतिक संकट जारी है। इस बीच 34 विधायकों ने एकनाथ शिंदे को अपना नेता माना।

मुंबई:महाराष्ट्र में सियासी संग्राम जारी है। इस बीच एकनाथ शिंदे के शिवसेना विधायक दल के नेता के रूप में बने रहने को लेकर 34 विधायकों के हस्ताक्षर वाले शिवसेना विधायक दल के प्रस्ताव को राज्यपाल के पास भेजा गया है। बता दें कि एकनाथ शिंदे 2019 में सर्वसम्मति से शिवसेना विधायक दल के नेता के रूप में चुने गए थे। वहीं, भारत गोगावाले को मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है। 

मालूम हो, इससे पहले शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने ट्वीट कर लिखा, "भारत गोगावाले को शिवसेना विधायक दल का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है। इसलिए आज शाम विधायक दल की बैठक के संबंध में सुनील प्रभु द्वारा जारी आदेश अवैध है।" महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के बीच शिवसेना अपने सभी विधायकों के साथ मुंबई में विधायक दल की बैठक कर रही है।

वहीं, शिंदे ने गुवाहाटी पहुंचने पर दावा किया कि 40 विधायक उनके साथ हैं। शिवसेना के बागी विधायकों को लेकर चार्टर्ड उड़ान गुवाहाटी पहुंची। शिवसेना विधायक सूरत के होटल से तड़के गुवाहाटी रवाना हुए। गौरतलब है कि 288 सदस्यों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में शिवसेना के 55, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 53 और कांग्रेस के 44 विधायक हैं। सरकार बनाने के लिए 144 विधायकों का समर्थन जरूरी है। 

Web Title: Maharashtra Political Crisis 34 rebel Shiv Sena MLAs endorse Eknath Shinde as party leader

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे